एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?

आज की तारीख में पीएनजी से लेकर इंडेक्शन तक खाना बनाने के लिए विकल्प मौजूद है, इसके बावजूद बड़ी संख्या में घरों में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी है तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है.

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर मन में कई सवाल रहते हैं. अगर आपके घर में दो एलपीजी कनेक्शन है तो ऐसी स्थिति में सब्सिडी दोनों सिलेंडर पर मिलेगी या नहीं?

नियमों के मुताबिक, एक घर में एक ही एलपीजी कनेक्शन पर सब्सिडी का लाभ मिलता है. ऐसे में अगर एक ही परिवार में एक से ज्यादा गैस कनेक्शन है तो नियमों को समझना आपके लिए जरूरी है.

दोनों कनेक्शन पर मिलेगी सब्सिडी?

इसका जवाब है नहीं. अगर किसी उपभोक्ता के पास दो एलपीजी कनेक्शन है और वो दोनों पर सब्सिडी का लाभ ले रहा है तो ऐसा करना बिल्कुल गलत है और इसपर कार्रवाई भी की जा सकती है. कुछ मामलों में कनेक्शन रद्द तक किया जा सकता है. हां, लेकिन ये जरूर है कि कार्रवाई मामले और लागू नियमों पर निर्भर होगी.

गैस की खपत ज्यादा है तो क्या करें?

अगर आपके घर में गैस का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है तो ऐसी स्थिति में आप दो अलग-अलग सिलेंडर रखने के बजाय डबल बॉटल कनेक्शन यानी DBS का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसमें आपको कनेक्शन तो एक ही मिलेगा, लेकिन सिलेंडर दो मिलेंगे. यानी इसकी मदद से आपकी गैस की जरूरत पूरी हो सकती है और एक सिलेंडर के खत्म होने पर आप दूसरे सिलेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

सब्सिडी के लिए करवाएं ये जरूरी काम

अगर आपको उज्जवला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठाना है तो आपको अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी करवानी होगी. क्योंकि सरकार के नियमों के मुताबिक, बिना ई-केवाईसी के सब्सिडी का लाभ मिलना रुक सकता है, इसलिए ई-केवाईसी करवाना बेहद जरूरी है.

PNG कनेक्शन है तो क्या करें?

अगर आपके घर पर पीएनजी कनेक्शन है और घरेलू एलपीजी सिलेंडर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है तो ऐसी स्थिति में आपको घरेलू एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करना होगा. इसका प्रोसेस जानने के लिए अपनी गैस कंपनी से संपर्क करें.

180 Kmph की स्पीड से दौड़ेगी वंदे भारत, 16 कोच वाली रेल ने बनाया रिकॉर्ड

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)