Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?

आज कल बड़ी संख्या में लोग सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलने वाली गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर सीएनजी से चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल डलवाया ही न जाएं तो क्या होगा? क्या ऐसा करना बिल्कुल सामान्य है या फिर कुछ दिक्कत हो सकती है.

अगर कोई वाहन चालक सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलने वाली गाड़ी में केवल सीएनजी से ही गाड़ी चला रहा है और पेट्रोल नहीं डलवाता तो ऐसा करने से कार के कुछ जरूरी पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है. यहां तक की गाड़ी को स्टार्ट करने में भी दिक्कत आ सकती है और मरम्मत में पैसे भी खर्च करने पड़ सकते हैं. इसके अलावा भी कई दिक्कतें हो सकती है.

पेट्रोल न भरवाने से क्या होगा?

अगर पेट्रोल है तो इससे कार का फ्यूल पंप ठंडा रहता है.वहीं अगर टैंक में पेट्रोल काफी कम है या फिर बिल्कुल खाली पड़ा है तो पंप गर्म हो सकता है. वहीं अगर ऐसा लंबे समय तक होता है तो खराब होने का खतरा होता है.अगर आप काफी लंबे समय से कार को सीएनजी से चला रहे हैं तो ऐसा करने से पेट्रोल इंजेक्टर का उपयोग नहीं हो पाता और उसनें गंदगी जमा हो जाती है, जिसकी वजह से पेट्रोल की सप्लाई में समस्या होने लगती है.

गाड़ी स्टार्ट करने में होगी परेशानी

अगर लंबे समय से आपने पेट्रोल का इस्तेमाल ही किया और पेट्रोल पुराना हो गया है और इंजेक्टर में गंदगी जमा हो गई है तो ऐसी स्थिति में जब आप पेट्रोल मोड पर गाड़ी स्टार्ट करेंगे तो आपको दिक्कत हो सकती है. वहीं इंजन अगर सही से काम नहीं करेगा तो इसकी वजह से गाड़ी झटके तक ले सकती है. इसलिए पेट्रोल का इस्तेमाल करना भी जरूरी है.

कुछ खास बातों का ध्यान दें

गाड़ी में पेट्रोल-सीएनजी दोनों का इस्तेमाल होता है तो पेट्रोल टैंक को कभी पूरा खाली न छोड़ें. टैंक में कम से कम 25 प्रतिशत तक तो पेट्रोल रखने की सलाह दी ही जाती है. वहीं सप्ताह में कभी-कभी पेट्रोल मोड पर भी गाड़ी का इस्तेमाल करें. हां, ये जरूर है कि पहले आप अपनी कार के मैनुअल में दिए निर्देशों को पढ़ें और उसको प्राथमिकता दें, ताकि गाड़ी से जुड़ी किसी प्रकार की कोई समस्या न हो.

LPG सब्सिडी का पैसा नहीं आया? घर बैठे पता करें कहां अटका है पेमेंट

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)