180 Kmph की स्पीड से दौड़ेगी वंदे भारत, 16 कोच वाली रेल ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय रेलवे अपनी ट्रेनों की रफ्तार और यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है. इसी कड़ी में 16 कोच वाली नई वंदे भारत चेयर कार ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल हाई-स्पीड ट्रायल पूरा किया है. इस ट्रेन को पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री (RCF) में तैयार किया गया है. ट्रायल के दौरान ट्रेन की रफ्तार, सुरक्षा और तकनीकी क्षमता की जांच की गई.

नई वंदे भारत ट्रेन को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. इसमें आरामदायक सीटों से लेकर ऑटोमैटिक दरवाजे और दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल सुविधाएं शामिल हैं.

नई वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल कहां और कैसे हुआ?

नई 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन का 8 अक्टूबर 2026 को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हाई-स्पीड ट्रायल किया गया. यह ट्रायल मथुरा-नागदा सेक्शन पर किया गया, जबकि परीक्षण से जुड़ी गतिविधियां कोटा रेल मंडल के अंतर्गत भी की गई हैं.

इस दौरान ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम, गति पकड़ने की क्षमता और ट्रैक बदलते समय उसके प्रदर्शन को परखा गया. हालांकि, ट्रायल में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने का मतलब यह नहीं है कि ट्रेन नियमित सफर में भी शुरुआत से इसी गति से चलेगी.

The 16-coach Vande Bharat Chair Car trainset manufactured at Rail Coach Factory, Kapurthala, successfully completed a high-speed trial at 180 kmph on the Mathura–Nagda section on 8 October 2026, under the supervision of the Chief Commissioner of Railway Safety. Equipped with an advanced propulsion system, the trainset was assessed for high-speed performance, operational efficiency and safety a milestone in India’s modern railway manufacturing journey. Make in India • Make for the World #vandebharat #rcfkapurthala #IndianRailways #MakeInIndia #kotadivision #wcr #railwayinnovation

— DRM KOTA (@drmkota) October 9, 2026

नई वंदे भारत ट्रेन की क्या हैं खासियतें?

आरामदायक सीटें: ट्रेन में यात्रियों के आराम के लिए आरामदायक और पीछे की ओर झुकने वाली सीटें दी गई हैं. एग्जीक्यूटिव क्लास में सीटों को जरूरत के मुताबिक घुमाने की सुविधा भी मिलती है.

ऑटोमैटिक दरवाजे: ट्रेन में ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने और उतरने में आसानी होगी.

बेहतर सस्पेंशन सिस्टम: ट्रेन का सस्पेंशन सिस्टम झटकों और कंपन को कम करने में मदद करता है, जिससे सफर और ज्यादा आरामदायक बन सकता है.

आधुनिक एसी कोच: कोच में यात्रियों की संख्या और तापमान की जरूरत के हिसाब से एयर कंडीशनिंग को कंट्रोल करने की व्यवस्था भी की गई है.

बड़ी खिड़कियां: ट्रेन में बड़ी खिड़कियों दी गई है, जिससे यात्री बाहर का नजारा आसानी से देख सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस कोच में प्राकृतिक रोशनी भी आती है.

दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधा: व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है.

क्या सर्दियों में सही से काम करता है सोलर वाटर हीटर, कितनी बिजली बचती है?

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)