अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

Oct 14, 2026 - 13:14
0 0
अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट
फिल्म ‘सैयारा’ से चर्चा में आईं अनीत पड्डा ने मंगलवार को अपना 24वां जन्मदिन मनाया। पार्टी में उनके को-स्टार अहान पांडे, उनकी मां डियान पांडे और आलिया भट्ट शामिल हुईं। मंगलवार को ‘सैयारा’ के को-एक्टर आलम खान ने पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। आलम ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन फैन्स ने तस्वीरें सेव कर लीं और उन्हें ऑनलाइन शेयर किया। पार्टी में घर को गुलाबी और हरे गुब्बारों से सजाया गया था। सेलिब्रेशन में दो खास केक भी रखे गए थे। इनमें से एक केक किले के आकार का था। दूसरा गुलाबी रंग का दो परतों वाला केक था। अनीत ने छोटी पीली बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। वहीं, अहान शिमरी काली शर्ट और काली जींस में नजर आए। अहान ने अनीत को खास अंदाज में विश किया पार्टी की तस्वीरें सामने आने से एक दिन पहले अहान पांडे ने अनीत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने अनीत के साथ बिताए कुछ खास पलों की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में दोनों की साथ की छुट्टियों की तस्वीरें भी शामिल थीं। अहान ने अनीत के लिए एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “तुम ब्रह्मांड का तोहफा हो, अनीत। तुम जिस चीज को छूती हो, वह तारों की धूल में बदल जाती है। मेरी कामना है कि ब्रह्मांड हमेशा तुम्हारे साथ उतना ही नरम रहे, जितनी तुम उसके साथ रहती हो। यह कभी मत भूलना कि तुम अपने पीछे कितनी रोशनी छोड़ जाती हो। तुम्हें बहुत-बहुत जन्मदिन की शुभकामनाएं।” ‘सैयारा’ रिलीज होने के बाद से अनीत और अहान एक-दूसरे के करीब बने हुए हैं। दोनों को अक्सर साथ समय बिताते देखा गया है। अनीत को अहान के परिवार के साथ भी देखा गया है। उन्होंने मुंबई में अहान की बहन अलाना पांडे के बेबी शॉवर में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने अहान की कजिन अनन्या पांडे के साथ एक मजेदार गेम में भी हिस्सा लिया था। ‘सैयारा’ से दोनों को पहचान मिली ‘सैयारा’ अहान पांडे की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से अनीत को भी बड़े स्तर पर पहचान मिली। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 2025 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही। फिल्म में अनीत और अहान की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया। दोनों के बार-बार साथ नजर आने से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें भी लगती रही हैं। हालांकि, अनीत और अहान दोनों ने खुद को सबसे अच्छे दोस्त बताया है। ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी अनीत वर्कफ्रंट पर अनीत अगली बार ‘शक्ति शालिनी’ में लीड रोल निभाएंगी। यह फिल्म मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में दिवंगत नाना पाटेकर और विशाल जेठवा समेत अन्य कलाकारों के भी नजर आने की उम्मीद है। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User