सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?

सऊदी अरब के हालात इन दिनों बिलकुल भी सही नहीं हैं. क्योंकि यमन के हूती विद्रोहियों ने, ईरान के समर्थन में देश के कई हवाई अड्डों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं. यहां बनी तनावपूर्ण स्थिति के कारण हवाई सफर भी प्रभावित हो रहा है. ऐसे में इस समय सऊदी की ओर यात्रा करना बिलकुल भी सही नहीं रहेगा.

दरअसल सऊदी अरब में मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. सऊदी की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार, 11 अक्टूबर को तय उड़ानों में से 99.7% रद्द कर दी गईं.

सोमवार को भी रद्द हुईं उड़ाने
एविएशन के आंकड़े जुटाने वाली कंपनी सिरियम के मुताबिक, सोमवार को भी रियाद के एयरपोर्ट पर करीब 60% उड़ानें रद्द होने की आशंका है. यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के अहम ठिकानों को निशाना बनाया है. लगातार हो रहे हमलों से एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसका असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ा है. एयर इंडिया और इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने अपनी कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं.

भारत से सऊदी जाने वाली उड़ानों पर असर
सऊदी अरब में तनाव बढ़ने से भारत और खाड़ी देशों के बीच हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. खासकर केरल के कोच्चि और कालीकट एयरपोर्ट से चलने वाली कई उड़ानें रद्द की गई हैं. कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) के मुताबिक, 11 से 13 अक्टूबर के बीच कोच्चि से सऊदी अरब जाने वाली कुछ उड़ानें रद्द हुई हैं. कोच्चि से दोहा और रास अल खैमाह जाने वाली कुछ सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. इस दौरान कोच्चि एयरपोर्ट पर कुल 10 उड़ानें रद्द होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से पांच अकासा एयर की थीं.

अन्य देशों ने जारी की चेतावनी
सऊदी अरब में बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने अपने नागरिकों और एयरलाइंस के लिए सुरक्षा संबंधी चेतावनी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट का इस्तेमाल करते हुए थोड़ा सावधानी बरतें. बहुत जरूरी काम हो तभी वहां जाएं. ये चेतावनी 10 दिसंबर तक प्रभावी बताई गई है.

रियाद एयरपोर्ट का कामकाज ठप्प
बता दें कि शनिवार को हूती विद्रोहियों ने एक हमले की जिम्मेदारी ली थी. इस हमले में 13 लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए. इसके बाद रियाद एयरपोर्ट का संचालन रोक दिया गया. रविवार को एक और हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. एक हफ्ते के अंदर एयरपोर्ट पर ये चौथी ऐसी गंभीर घटना हुई है.

ऐसे में यात्रियों से भी अपील की जाती है कि वे इस रूट पर सफर करने वाले हैं तो सोच समझकर और संभलकर ही जाएं. यदि कोई विशेष काम ना हो तो वो अपनी इस यात्रा को कुछ समय के लिए टाल भी सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)