EPFO 3.0 के रोलआउट में देरी, कैब चालकों और डिलीवरी बॉयज की उम्मीदों को झटका

आज के इस महंगाई के दौर में बड़ी संख्या में लोग कैब और फूड डिलीवरी करके अपना घर चला रहे हैं. नौकरी करने वालों से लेकर कैब और डिलीवरी करने वालों तक, भविष्य के लिए सेविंग करना जरूरी है. ऐसे में अगर आप भी कैब चलाते हैं या फिर लोगों के घरों तक सामान की डिलीवरी करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है.

EPFO 3.0 के तहत गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर, कैब ड्राइवर) जैसे कामगारों को पेंशन और सोशल सिक्योरिटी से जोड़ने की योजना है, लेकिन बड़ी बात ये है कि अभी EPFO 3.0 को लागू होने का इंतजार करना पड़ सकता है.

कितना समय लग सकता है?

बता दें कि EPFO 3.0 के लिए टेक्नोलॉटी पार्टनर चुनने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल यानी RFP तैयार किया जा रहा है. टेंडर प्रोसेस पूरा होने के बाद भी इस प्रक्रिया को पूरा होने में समय लगेगा. जानकारी के मुताबिक, इस व्यवस्था को लागू करने में लगभग एक साल लग सकता है. यानी फिलहाल इस प्रोजेक्ट के शुरू होने में देरी हो सकती है.

प्रोजक्ट को कब मिली थी मंजूरी

जानने वाली बात ये है कि EPFO 3.0 को अक्टूबर 2025 में ही मंजूरी मिल गई थी. यानी एक साल पहले ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई. बड़ी बात ये है कि इसे एक साल के अंदर ही लागू करने की तैयारी भी थी, लेकिन तकनीकी काम और टेंडर में देरी होने की वजह से इसे लागू होने में अभी समय लग सकता है.

फायदा किन कामगारों को मिलेगा?

दरअसल, EPFO 3.0 के तहत केवल कैब चलाने वाले या फिर डिलीवरी करने वालों की ही लाभ नहीं होगा, बल्कि कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करने वाले मजदूरों को भी पेंशन और सोशल सिक्योरिटी से जोड़ने की व्यवस्था है. यानी इसके लागू होने से इन कामगारों को लाभ मिल सकता है.

वहीं इनके अलावा भी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को भी इसका लाभ मिल सकता है. लेकिन अब जब इस प्रोजेक्ट में देरी होने की बात सामने आई है तो जाहिर सी बात है कि इन सुविधाओं के लिए इन कामगारों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है.

बिजली बिल में गड़बड़ी पर क्या करें? शिकायत का सही तरीका यहां से करें नोट

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)