गीजर या सोलर वॉटर हीटर, कौनसा पड़ेगा सस्ता? खरीदने से पहले समझें हिसाब

Oct 13, 2026 - 18:27
0 0
गीजर या सोलर वॉटर हीटर, कौनसा पड़ेगा सस्ता? खरीदने से पहले समझें हिसाब

सर्दियां आने वाली हैं और सर्दियों के दौरान नहाने से लेकर बर्तन धोने तक के लिए गर्म पानी की जरूरत पड़ती है. ऐसे में कई लोग गीजर लगवाने की सोचते हैं तो वहीं कुछ लोग सोचते हैं कि सोलर वॉटर हीटर लगवा लिया जाए. लेकिन इन्हें लगवाने से पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि क्या लगवाना फायदेमंद होगा और किसे लगवाने से बिजली बिल से राहत मिलेगी?

ये तो सभी जानते हैं कि गीजर और सोलर वॉटर हीटर दोनों का ही काम पानी को गर्म करना है, लेकिन इन्हें खरीदने का खर्च, बिजली खपत और मेंटेनेंस का खर्च अलग हो सकता है.

गीजर खरीदने में कितना आएगा खर्च?

अगर आप इलेक्ट्रिक गीजर लगवाते हैं तो इसका शुरुआती खर्च कम आ सकता है. यानी गीजर और सोलर वॉटर हीटर का शुरुआती खर्च में अंतर आता है. अगर आप अच्छी कंपनी का 15 से 25 लीटर क्षमता वाले स्टोरेज गीजर लगवाते हैं तो इसकी कीमत आमतौर पर 6 हजार से 11 हजार रुपये के बीच होती है. इसे आप आसानी से छोटे बाथरूम में लगवा सकते हैं.

सोलर वॉटर हीटर के बारे में जानें

अगर बात करें सोलर वॉटर हीटर की तो अगर आप 100 लीटर क्षमता वाला सोलर वॉटर हीटर लगवाते हैं तो इसका खर्च लगभग 25 हजार से 40 हजार रुपये तक आ सकता है. इस कीमत में प्लंबिंग, इस्टॉलेशन और जरूरी फ्रेम का खर्च शामिल हो सकता है. अगर आपको सोलर वॉटर हीटर लगवाना है तो जान लें कि आपकी छत पर अच्छी-खासी धूप आनी चाहिए, तभी सोलर वॉटर हीटर लगवाएं.

बिजली बिल पर पड़ेगा असर?

अगर पानी गर्म करने के लिए गीजर लगवाएंगे तो इसके लिए बिजली का उपयोग होगा. एक औसत परिवार में इसके इस्तेमाल करने के आधार पर सालाना लगभग 1000 यूनिट या फिर इससे भी ज्यादा खर्च हो सकती है और इसकी वजह से आपके घर का बिजली बिल बढ़ा हुआ आ सकता है. हां, लेकिन बिजली बिल कितना आएगा ये आपके इस्तेमाल करने पर ही निर्भर करेगा.

वहीं अगर बात करें सोलर वॉटर हीटर की तो ये धूप की मदद से पानी गर्म करता है. अगर धूप अच्छी निकली है तो इसे चलाने के लिए बिल्कुल कम या थोड़ी भी बिजली की जरूरत नहीं पड़ती है. सबसे खास बात ये है कि 100 लीटर क्षमता वाला सोलर वॉटर हीटर सालभर में लगभग 1500 यूनिट तक बिजली बचा सकता है. लेकिन बचत धूप और इस्तेमाल पर निर्भर करती है.

कितने साल चलता है?

जानकारी के मुताबिक, गीजर लगभग 8 से 12 साल तक चलते हैं. वहीं लंबे समय तक इस्तेमाल होने पर गीजर के हीटिंग रॉड और दूसरे पार्ट्स में दिक्कत आ सकती है. इसके अलावा सोलर वॉटर हीटर की उम्र 15 से 25 साल बताई गई है. लेकिन आपके इस्तेमाल करने पर भी इसकी उम्र निर्भर करेगी.

कौनसा रहेगा फायदेमंद?

सबसे अहम बात ये है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से गीजर या सोलर वॉटर हीटर लगवा सकते हैं. यानी मतलब साफ है अगर आपके यहां पर ज्यादा लोग नहीं है और आपका बजट भी ज्यादा नहीं है तो आप गीजर लगवा सकते हैं. वहीं अगर आपका बजट अच्छा-खासा है और आपको लंबे समय के लिए पानी गर्म करने के लिए चाहिए तो आप सोलर वॉटर हीटर लगवा सकते हैं.

ये लंबे समय तक आपका बिजली बिल बचा सकता है, लेकिन उसके लिए आपके घर की छत पर धूप आनी चाहिए. इससे आपका सोलर वॉटर हीटर को लगवाने का शुरुआती खर्च भी कुछ समय में निकल जाएगा.

ट्यूमर के कारण रद्द करनी पड़ी फ्लाइट, नहीं मिला रिफंड, अब मिलेगा 3 लाख का मुआवजा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User