बिजली बिल में गड़बड़ी पर क्या करें? शिकायत का सही तरीका यहां से करें नोट

बिजली का बिल हर महीने आने वाला खर्च है, लेकिन जब अचानक बिल दोगुना या तीन गुना बढ़कर आ जाए, तो घर का बजट बिगड़ना तय है. कई बार मीटर की रीडिंग में गलती, पुराने बकाये का जुड़ना या बिल में गलत जानकारी इसकी वजह हो सकती है. वहीं, स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी कुछ लोगों को बिल ज्यादा आने की शिकायत रहती है.

अब लोगों को मन में सवाल आ रहा है कि अगर घर का बिजली बिल गलत आ गया है, तो उसे ठीक कैसे कराएं? क्या स्मार्ट मीटर की रीडिंग खुद चेक की जा सकती है? शिकायत कहां और कैसे दर्ज होगी? आइए, एक-एक करके सारे तरीके समझते हैं.

1.बिजली बिल चेक करें

अगर आपको लगता है कि इस बार बिजली का बिल ज्यादा आया है, तो सबसे पहले पुराने बिल से नए बिल को मिलाएं. इसमें आपको मीटर की रीडिंग, बिजली की खपत, बिलिंग का समय, पुराना बकाया, टैरिफ वगैरह सब देखना होता है.

2.स्मार्ट मीटर में गलत बिल आए तो क्या करें?
अगर स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल अचानक बढ़ गया है, तो कुछ चीजें जरूर चेक करें. सबसे पहले मीटर की स्क्रीन पर दिखाई देने वाली यूनिट की रीडिंग नोट करें. फिर इसे बिजली बिल में दर्ज रीडिंग से मिलाएं. अगर आपके बिजली विभाग का ऐप है, तो उसमें खपत का रिकॉर्ड भी देखें.

अगर रीडिंग और बिल में अंतर है नजर आता है तो डिस्कॉम से मीटर की जांच कराने के लिए कहें. जरूरत पड़ने पर मीटर टेस्टिंग की मांग भी कर सकते हैं.

3.ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?
गलत बिल, ज्यादा खपत दिखने, मीटर खराब होने या रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायत के लिए अपने बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. शिकायत दर्ज करने के लिए अपने बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप खोलें. फिर कंज्यूमर नंबर, अकाउंट नंबर या CA नंबर से लॉगिन करें. इसके बाद बिलिंग शिकायत, गलत रीडिंग या मीटर संबंधी शिकायत का ऑप्शन चुनें. अब बिल की कॉपी, मीटर रीडिंग की तस्वीर और समस्या की जानकारी अपलोड करें, अगर यह सुविधा उपलब्ध हो. शिकायत सबमिट करने के बाद शिकायत नंबर या रसीद संभालकर रखें.

4.शिकायत के लिए कहां फोन करें?
अगर ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं हो पा रही है, तो बिजली संबंधी शिकायतों के लिए 1912 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं. बिजली मंत्रालय के रिकॉर्ड में इस नंबर को बिजली संबंधी शिकायतों के लिए इस्तेमाल किए जाने का उल्लेख है.

फोन करते समय अपना कंज्यूमर नंबर, मीटर नंबर और बिल की जानकारी पास रखें. अधिकारी को साफ बताएं कि समस्या गलत रीडिंग, ज्यादा बिल, खराब मीटर या किसी अन्य कारण से जुड़ी है. शिकायत दर्ज होने पर उसका नंबर जरूर नोट कर लें.

5.शिकायत के बाद भी ठीक नहीं हुआ तो क्या करें?
अगर बिजली वितरण कंपनी के पास शिकायत करने के बाद भी समस्या खत्म नहीं होती, तो आप आगे भी शिकायत ले जा सकते हैं. बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए CGRF बनाया जाता है. इसके बाद जरूरत पड़ने पर राज्य के Electricity Ombudsman के पास भी शिकायत लेकर जा सकते हैं.

हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)