अगर 20000 है वेतन तो कितना मिलेगा पर्सनल लोन? जानें कितनी सैलरी पर कितना कर्ज मिल सकता है

कई बार अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है. कभी घर में कोई जरूरी काम आ जाता है, तो कभी शादी, मेडिकल खर्च या किसी पुराने कर्ज को चुकाने के लिए पैसों की जरूरत होती है. ऐसे में लोग पर्सनल लोन लेने के बारे में सोचते हैं. लेकिन अगर आपकी सैलरी 20000 रुपए है, तो बैंक आपको कितना लोन देगा? क्या कम सैलरी में भी पर्सनल लोन मिल सकता है?

इसका जवाब है हां, कुछ शर्तों के साथ कम सैलरी पर भी पर्सनल लोन मिल सकता है. हालांकि, बैंक हर ग्राहक को एक जैसी रकम नहीं देते. आपकी मासिक कमाई, नौकरी, क्रेडिट स्कोर, पहले से चल रही EMI और बैंक की शर्तों के आधार पर लोन देता है.

लोन के लिए क्या है लिमिट?
अगर आपकी हर महीने की सैलरी 20000 रुपए है, तो आपको 2 लाख से 3 लाख रुपए तक का लोन आसानी से मिल सकता है. बस आपका अच्छा क्रेडिट हिस्ट्री और कम मौजूदा देनदारी होनी चाहिए.

वैसे हर बैंक की बेसिक सैलरी की शर्त अलग होती है. जैसे, SBI के नियमों के मुताबिक सरकारी और डिफेंस सेक्टर के कुछ ग्राहकों के सैलरी 20000 रुपए होना चाहिए, जबकि कॉरपोरेट सेक्टर के ग्राहकों के लिए सैलरी 25000 रुपए है. HDFC बैंक भी अपने पर्सनल लोन के लिए 25000 रुपए की मंथली इनकम लिमिट रखता है.

कितनी सैलरी पर कितना पर्सनल लोन मिल सकता है?

सैलरी

लोन का अमाउंट

20000 रुपए

2 लाख से 3 लाख रुपए

25000 रुपए

2.5 लाख से 3.75 लाख रुपए

30000 रुपए

3 लाख से 4.5 लाख रुपए

40000 रुपए

4 लाख से 6 लाख रुपए

50000 रुपए

5 लाख से 7.5 लाख रुपए

75000 रुपए

7.5 लाख से 11.25 लाख रुपए

100000 रुपए

10 लाख से 15 लाख रुपए

20000 रुपए की सैलरी पर कितनी EMI बनेगी?
अगर आपको 2 लाख रुपए का पर्सनल लोन 3 साल के लिए 15% सालाना ब्याज दर पर मिलता है. ऐसे में आपकी EMI करीब 6933 रुपए प्रति माह होगी. यानी 20000 रुपए की सैलरी में से 6933 रुपए हर महीने लोन चुकाने में जाएंगे. इसके बाद आपके पास बाकी खर्चों के लिए करीब 13067 रुपए बचेंगे. इसमें घर का किराया, राशन, बिजली बिल और दूसरी जरूरतें भी पूरी करनी होंगी.

क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)