पति-पत्नी दोनों कमाने वाले, लेकिन सेविंग्स जीरो? समझें क्यों नहीं बचते पैसे

Oct 06, 2026 - 06:37
0 0
पति-पत्नी दोनों कमाने वाले, लेकिन सेविंग्स जीरो? समझें क्यों नहीं बचते पैसे

आज के समय में बढ़ती महंगाई के साथ घर का खर्च  चलाना आसान नहीं होता है. ऐसे में अगर पति-पत्नी दोनों ही कमाते हैं, तो परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ हद तक बेहतर हो सकती है और घर खरीदने, बच्चों की पढ़ाई या सेविंग के लिए पैसे जुटाना भी आसान हो जाता है. लेकिन दो लोगों की कमाई के बावजूद भी अगर महीने के आखिर तक आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है, तो इसकी वजह सिर्फ ज्यादा खर्च करना नहीं है.

दरअसल, कई बार सही बजट न बनाना और पैसों की सही प्लानिंग न करना भी आर्थिक परेशानी की वजह बन सकती है. अगर आप भी डबल इनकम के बावजूद सेविंग नहीं कर पा रहे हैं, तो अपनी कुछ आदतों में बदलाव करके आप वित्तीय स्थिति को बेहतर बना सकते हैं.

हर महीने पैसे खत्म होने की क्या हैं वजह?

अक्सर जब पति-पत्नी दोनों की कमाई होती है, तो कई बार उन्हें लगता है कि दो सैलरी से घर का खर्च आसानी से मैनेज हो जाएंगे. इसलिए वे हर महीने का बजट बनाने पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. ऐसे में घर के खर्च का कोई तय बजट नहीं होने के कारण किराया, EMI, राशन, बच्चों की पढ़ाई, बिजली का बिल, शॉपिंग जैसे खर्च बढ़ते जाते हैं. जिससे महीने के आखिर में पता चलता है कि कमाई अच्छी होने के बावजूद सेविंग नहीं हो पाई और पैसे कहां खर्च हुए.

कई कपल्स की आदत होती है कि वे पूरे महीने जरूरत और शौक के हिसाब से पैसे खर्च करते हैं और आखिर में जो रकम बचती है, उसे सेविंग्स में डालने की सोचते हैं. लेकिन ज्यादातर मामलों में रोजमर्रा के खर्चों के बाद महीने के आखिर तक अक्सर कुछ खास रकम बचती ही नहीं है. इसलिए सैलरी मिलते ही सबसे पहले बचत और निवेश की रकम अलग कर दें. इसके बाद ही बचे हुए पैसे से घर का खर्च चलाएं.

आज की बदलती लाइफस्टाइल की दुनिया में पति-पत्नी दोनों की सैलरी बढ़ने पर अक्सर खर्च करने का तरीका भी बदल जाता है. वे महंगे गैजेट, बाहर खाना, घूमना, ऑनलाइन शॉपिंग और बेहतर लाइफस्टाइल पर पहले से ज्यादा पैसा खर्च करने लगते हैं. ऐसे में परेशानी तब होती है जब कमाई बढ़ जाती है, लेकिन सेविंग और निवेश की रकम नहीं बढ़ती. इसलिए सैलरी बढ़ने पर खर्च बढ़ाने के साथ-साथ निवेश और बचत पर भी ध्यान दें, ताकि फ्यूचर के लिए एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद मिल सकें.

सैलरी मिलते ही क्या करें?

सैलरी मिलते ही सबसे पहले पति-पत्नी को बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदने, रिटायरमेंट और इमरजेंसी फंड जैसे टारगेट पर मिलकर एक-दुसर से बात करनी चाहिए. क्योंकि जब आप हर टारगेट के लिए रकम और समयसीमा तय करते हैं, तो ऐसे में पैसे का इस्तेमाल सही जगह आसानी से होता है. साथ ही दोनों पार्टनर को परिवार की सेविंग, निवेश, EMI और इंश्योरेंस की जानकारी भी होनी चाहिए.

PPF मैच्योरिटी पर बैंक या डाकघर नहीं गए तो क्या होगा? जान लें नियम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User