Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला

Oct 14, 2026 - 19:38
0 0
Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला

दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ा कदम उठाते हुए 'MOBIKINS MK-PB-04' मॉडल के पावर बैंक पर पूरी तरह बैन लगा दिया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ये रोक केवल घरेलू उड़ानों पर लगाई गई है?

बता दें कि 'MOBIKINS MK-PB-04' मॉडल के पावर बैंक रोक लगाई गई है और ये रोक केवल भारत की घरेलू उड़ानों पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी इसे ले जाने पर रोक लगाई गई है. यानी आप इस मॉडल के पावर बैंक को अपने साथ भारत की घरेलू और अतंरराष्ट्रीय उड़ानों में नहीं ले जा सकते हैं.

फ्लाइट से सफर करने वाले ध्यान दें

अगर आप भारत की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सफर करते हैं तो अब फ्लाइट में पावर बैंक अपने साथ ले जाने से पहले ये जरूर चेक करें की आपके पास कौनसे मॉडल का पावर बैंक है. अगर आपके पास 'MOBIKINS MK-PB-04' मॉडल का पावर बैंक है तो उसे भारत की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में साथ लेकर न जाएं.

पावर बैंक में क्यों लग सकती है आग?

अगर पावर बैंक लेकर ट्रैवल करते हैं तो कुछ जरूरी बातों की जानकारी होनी चाहिए. सबसे पहले ये जाने की आखिर पावरबैंक में आग कैसे लग सकती है तो पावर बैंक में लगी लिथियम-आयन बैटरी डैमेज या खराब होने पर काफी गर्म हो सकती है, जिसकी वजह से आग लगने का खतरा रहता है.

दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से आग लगने की घटना कोई पहली नहीं थी, इससे पहले भी कई बार पावर बैंक से आग लगने की घटना सामने आई है. अब कई लोगों के मन में सवाल आएगा कि दूसरे पावर बैंक भी फ्लाइट में ले जाने की परमिशन नहीं होगी?

क्या दूसरे पावरबैंक भी नहीं ले जा सकते?

इसका जवाब है नहीं. ये रोक केवल 'MOBIKINS MK-PB-04' मॉडल के पावर बैंक पर लगाई गई है, इसका ये मतलब नहीं है कि अब यात्री दूसरे मॉडल के पावर बैंक अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं. अब आपको सफर से पहले पावर बैंक का मॉडल नंबर चेक करना चाहिए और जिस एयरलाइन में सफर करने वाले हैं उसके नियमों को समझना भी जरूरी है.

लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User