Flight में पावर बैंक ले जाना चाहते हैं? अब किस जगह रखें, जान लें ये 5 बातें

अगर आप अक्सर फ्लाइट से सफर करते हैं तो फ्लाइट से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान देना महत्वपूर्ण है. आजकल लोग जब ट्रैवल करते हैं तो अपने साथ कुछ जरूरत का सामान रखते हैं. इनमें से एक पावर बैंक भी है. अक्सर लोग ट्रैवल के समय फोन को चार्ज करने के लिए पावरबैंक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पावर बैंक को फ्लाइट में ले जाना है तो उसे रखना कहां चाहिए और वहीं आप कितनी क्षमता वाला पावर बैंक लेकर जा सकते हैं? अगर नहीं तो पावर बैंक से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में जानिए .

1.फ्लाइट में कहां रखना चाहिए?

फ्लाइट में पावर बैंक काफी यात्री ले जाते हैं, लेकिन उन्हें फ्लाइट में उसे रखने की जगह नहीं पता होती है. फ्लाइट में पावर बैंक को ऐसी जगह रखें, जहां से आप उसे आसानी से निकाल सकें. पावर बैंक को ऊपर बने लगेज कम्पार्टमेंट में न रखें.

2.हर पावर बैंक के साथ सफर न करें

पावर बैंक की स्थिति चेक करें, उसके बाद ही फ्लाइट में उसे लेकर आए. अगर आपके पावर बैंक खराब है तो उसे लेकर सफर करने की गलत न करें. अगर फ्लाइट में सफर के दौरान ही पावर बैंक में किसी तरह की कोई खराबी लगती है या फिर उसमें से धुआं निकलता है तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें तुरंत इसकी जानकारी फ्लाइट क्रू को दें.

3.पावर बैंक को कहां रखें?

अगर आप पावर बैंक अपने साथ फ्लाइट में ले जा रहे हैं तो जान लें कि आखिर पावर बैंक को रखा कहां जाता है? पावर बैंक को हमेशा अपने हैंड बेगेज में रखें. वहीं इसे चाबियों और सिक्कों और दूसरी धातू के साथ न रखें.

4.पावर बैंक की क्षमता को जरूर देखें

फ्लाइट में पावर बैंक ले जा रहे हैं तो पहले उसकी बैटरी की क्षमता चेक करें. IATA की 2026 की गाइडलाइन के मुताबिक,पावर बैंक की क्षमता 100Wh तक ही होनी चाहिए.अगर इससे ज्यादा का पावर बैंक ले जा रहे हैं, तो उसपर रोक लगाई जाएगी. वहीं फ्लाइट में एक यात्री अपने साथ केवल 2 ही पावर बैंक ले जा सकता है.

5.फ्लाइट में मोबाइल चार्ज कर सकते हैं?

फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने की परमिशन होती है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप उड़ान के दौरान ही पावर बैंक से मोबाइल चार्ज करने लगे, क्योंकि इसका इस्तेमाल करना मना होता है. आप जिस भी एयरलाइन से सफर करें तो पहले उसके पावर बैंक से जुड़े नियमों का ध्यान रखें और उनका पालन करें.

सभी एयरलाइन में एक ही नियम है?

इसका जवाब है नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी एयरलाइन में पावरबैंक को लेकर एक ही नियम हो. हर एयरलाइंस की पॉलिसी अलग हो सकती है. पावर बैंक ले जाने की परमिशन, उसकी क्षमता और फ्लाइट के दौरान इस्तेमाल करने के नियम अलग हो सकते हैं. इसलिए आप जिस भी एयरलाइन से सफर करें तो पहले ही उसकी वेबसाइट पर जाकर दिशा-निर्देश जरूर चेक कर लें.

आज से 21 अक्टूबर तक कई ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने किस रूट पर किया ब्लॉक

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)