रेलवे अब राजधानी एक्सप्रेस में कंबल की जगह दे रहा फ्लोरल कॉमफर्टर्स, यह कितने खास?

Oct 14, 2026 - 19:38
0 0
रेलवे अब राजधानी एक्सप्रेस में कंबल की जगह दे रहा फ्लोरल कॉमफर्टर्स, यह कितने खास?

त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है. 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो गई है और अब दशहरा भी आने वाला है. इसके बाद नवंबर के महीने में दीवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार आएंगे. यानी आने वाले दिनों में एक के बाद एक त्योहार आने वाले हैं. ऐसे ही समय में जो लोग नौकरी और पढ़ाई के सिलसिले में अपने घर से दूर रह रहे हैं. वह अपने घर जाने की सोचेंगे.

अगर आप भी हावड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर करने वाले हैं तो अब पहले के मुकाबले आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा. जी हां, हावड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी के फर्स्ट एसी कोच में अब आपको पहले की तरह सफेद रंग के कंबल नहीं दिए जाएंगे, बल्कि अब इसकी जगह पर आपको फ्लोरल डिजाइन वाले प्रीमियम कॉमफर्टर्स दिए जाएंगे.

रेलवे ने एक्स पर शेयर की जानकारी

दरअसल, पूर्वी रेलवे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी सांझा की है. पोस्ट में लिखा है कि अब हावड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी के फर्स्ट एसी कोच में फ्लोरल डिज़ाइन वाले कॉमफर्टर्स दिए जाएंगे. यानी रेलवे ने त्योहारों के दौरान अपने यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए हैं.

A TOUCH OF FLORAL LUXURY, A GIFT OF COMFORT! This Durga Puja, Eastern Railway adds a special touch of elegance to your journey! 🎁 Passengers travelling in 1st AC of the Howrah–New Delhi Rajdhani Express will enjoy exclusive premium floral comforters, replacing standard blankets from 11th October 2026. 🧼 Freshness in Every Journey: Thoroughly washed and sanitised after every round trip, ensuring enhanced hygiene, comfort and a refreshing travel experience. 🌸 Eastern Railway: Celebrating the Festive Spirit with Comfort and Care! #EasternRailway #IndianRailways #HowrahRajdhani #DurgaPujaSpecial #FestiveComfort #PremiumTravel #PassengersFirst
— Eastern Railway (@EasternRailway) October 11, 2026

यात्रियों के लिए रेलवे ने किया खास इंतजाम

दुर्गा पूजा कोलकाता में सबसे ज्यादा फेमस और भव्य रूप से मनाई जाती है. इस दौरान बड़ी संख्या में कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है. रेलवे ने दुर्गा पूजा के त्योहार के दौरान ही यात्रियों को विशेष सुविधा देने और यात्रा को बेहतर बनाने के लिए ही ये बदलाव किया है. इसके साथ ही कॉम्फर्टर्स की साफ-सफाई का भी खास ध्यान दिया जाएगा.

कब से लागू हुआ नियम?

बता दें कि पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सामान्य कंबल की जगह फ्लोरल डिजाइन वाले कॉमफर्टर्स देने 11 अक्टूबर 2026 से शुरू कर दिए हैं. सबसे खास बात तो ये है हर ट्रिप के बाद इन कॉमफर्टर्स को अच्छे से साफ किया जाएगा.

फ्लोरल कॉमफर्टर्स की खासियत क्या हैं?

सामान्य कंबल की तुलना में इनका डिजाइन हल्का और मुलायम होता है.

सफेद रंग के कंबल की तुलना में इसका फूलों वाला प्रिंट नया लुक देगा.

मुलायम होने की वजह से यात्रियों को इसका इस्तेमाल करने में आरामदायक लगेगा.

ये कंबल हल्के होते हैं तो इसकी वजह से यात्रियों को भारीपन महसूस नहीं होगा और नींद अच्छी आएगी.

इनके डिजाइन की वजह से ये यात्रियों को लग्जरी फील देगा.

दूसरी ट्रेनों में भी मिलेंगे कॉमफर्टर्स?

अहम बात ये है कि फिलहाल पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में कॉमफर्टर्स की सुविधा दी है. लेकिन फिलहाल दूसरी ट्रेनों में भी कॉमफर्टर्स दिए जाएंगे, इससे जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Flight में पावर बैंक ले जाना चाहते हैं? अब किस जगह रखें, जान लें ये 5 बातें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User