बिना उज्ज्वला कनेक्शन के 5 किलो सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी? जानें क्या कहते हैं नियम

इस साल देश में कमर्शियल से लेकर घरेलू और छोटू 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर तक के दाम कई बार बढ़ाए गए हैं. ऐसे में कई लोग ये जानना चाहते है कि क्या केवल 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर पर ही सब्सिडी का लाभ मिलता है या फिर 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर पर भी सब्सिडी मिलती है?

इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास किस तरह का कनेक्शन है. यानी आपके पास सामान्य कनेक्शन है या फिर आप प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं, क्योंकि इन दोनों कनेक्शन के नियम एक जैसे नहीं है.

उज्जवला योजना के नियम जानें

बता दें कि उज्जवला योजना के पात्र लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ दिया जाता है. ये सुविधा सामान्य गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए नहीं है, बल्कि उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए है. इसलिए अगर एलपीजी सिलेंडर खरीदा है तो इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि हर ग्राहक को सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

5 किलो सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर भी सब्सिडी का लाभ मिलता है और इसके अलावा 5 किलो वाले सिलेंडर पर भी सब्सिडी का लाभ मिलता है. हां, लेकिन 5 किलो वाले सिलेंडर की सब्सिडी की रकम उसके वजन के हिसाब से तय होती है. लेकिन इसका लाभ लेने के लिए उज्जवला कनेक्शन होना जरूरी है.

अगर सामान्य कनेक्शन है तो क्या होगा?

अगर आपके पास 5 किलो वाला सामान्य सिलेंडर है. यानी उज्जवला योजना का कनेक्शन नहीं है तो आपको 5 किलो वाले सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा. ऐसे में जब आप सिलेंडर लेंगे तो आपको बाजार दाम पर ही सिलेंडर खरीदना होगा. यानी मतलब साफ है कि सब्सिडी का लाभ लेने के लिए 5 किलो वाला सिलेंडर खरीद लेना काफी नहीं होता है, उसके लिए आप उज्जवला योजना के पात्र लाभार्थी भी होने चाहिए.

बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)