नवरात्रि में वैष्णो देवी जाना है? दिल्ली से कटरा की तेज ट्रेन, जानें टाइमिंग और किराया

अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है और अब बस कुछ ही दिन में नवरात्रि का त्योहार आने वाला है. इस साल शारदीय नवरात्रि की 11 अक्टूबर 2026 से शुरुआत हो रही है. इस दौरान कई लोग नवरात्रि के पावन अवसर पर वैष्णो देवी जाने का प्लान करते हैं. ऐसे में अगर आप भी दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए हैं.

दरअसल, नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आपके लिए एक तेज विकल्प साबित हो सकती है. अब इस ट्रेन की टाइमिंग और कितना किराया लगता है, इसके बारे में जान लीजिए.

ट्रेन की टाइमिंग जानें

ट्रेन नंबर 22439 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है.ये ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलती है और दूसरे दिन 2 बजकर 20 मिनट पर कटरा पहुंचती है. यानी अगर आपको नई दिल्ली से वैष्णो देवी जाना है तो आपको इस ट्रेन से केवल 8 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा.

किस दिन नहीं चलेगी ये ट्रेन

सबसे अहम बात तो ये है कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में सभी दिन नहीं चलती हैं. ये ट्रेन बुधवार को नहीं चलती है. यानी बुधवार को छोड़कर आप हफ्ते में किसी भी दिन इस ट्रेन से सफर कर सकते हैं.

ये ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकती है

नई दिल्ली से कटरा के बीच ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकती भी है इनमें शामिल है...

नई दिल्ली

अंबाला कैंट

लुधियाना

जालंधर कैंट

पठानकोट कैंट

जम्मू तवी

कटरा

किराया कितना है?

अगर आपको इस ट्रेन से सफर करना है तो आपके पास दो ऑप्शन हैं.आप चेयर कार (CC) में सफर कर सकते हैं इसका किराया 1690 है. इसके अलावा अगर आप एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करना चाहते हैं तो आप 3080 किराया देना होगा. यात्री अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से टिकट बुक कर सकते हैं.

नवरात्रि के दौरान टिकट बुक हो सकती है जल्दी

सबसे जरूरी बात तो ये है कि नवरात्रि के दौरान अगर आपको नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट जल्दी बुक हो जाते हैं और सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप समय रहते टिकट बुक कर लें.

सोलर पैनल लगवाने जा रहे हैं? वेंडर से ये दस्तावेज लिए बिना पेमेंट न करें

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)