1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए

अगर आप ट्रेन से अक्सर सफर करते हैं और ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो टिकट बुकिंग के दौरान मिलने वाले रेलवे यात्रा बीमा के ऑप्शन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. IRCTC पर ऑनलाइन टिकट बुक करते समय यात्रियों को बेहद कम प्रीमियम पर यात्रा बीमा लेने का ऑप्शन दिया जाता है. इसकी कीमत एक रुपये से भी कम होती है, लेकिन दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता जैसी स्थिति में इसके तहत 10 लाख रुपये तक का कवर मिल सकता है.

दरअसल, यह बीमा रेलवे यात्रा के दौरान होने वाली कुछ तय दुर्घटनाओं से सुरक्षा देता है, लेकिन हर बीमारी और हर तरह की दुर्घटना को कवर नहीं करता है. ऐसे में बीमा लेने से पहले यह समझना बेहद जरूरी है कि किन परिस्थितियों में इसका फायदा मिलता है और किन मामलों में दावा नहीं किया जा सकता. आइए जानते हैं रेलवे यात्रा बीमा से जुड़ी कुछ जरूरी बातें.

एक रुपये से कम में कितना मिलता है बीमा कवर?

रेलवे टिकट बुक करते समय मिलने वाला यात्रा बीमा एक ऑप्शनल सुविधा है. इसके तहत पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक अलग-अलग परिस्थितियों में बीमा रकम मिल सकती है.

हादसे में मौत: अधिकतम 10 लाख रुपये तक का कवर.

स्थायी पूर्ण विकलांगता: अधिकतम 10 लाख रुपये तक का कवर.

स्थायी आंशिक विकलांगता: अधिकतम 7.5 लाख रुपये तक का कवर.

अस्पताल में भर्ती: पात्र दुर्घटना में चोट लगने पर इलाज के लिए 2 लाख रुपये तक का कवर.

डेड बॉडी का परिवहन: इसके लिए 10,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है.

हालांकि, कितना पैसा मिलेगा यह बीमा की शर्तों पर डिपेंड करता है.

किन हालात में मिलेगा बीमा का पैसा?

ट्रेन में हादसा होने या ट्रेन के पटरी से उतरने पर, अगर यात्री को कोई नुकसान होता है.

अगर कोई यात्री बीमा के नियमों में शामिल है और ट्रेन में चढ़ते या उतरते समय उसके साथ कोई हादसा हो.

हादसे में स्थायी विकलांगता होने पर.

हादसे के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर, अगर इलाज का खर्च बीमा में शामिल है.

हादसे में मौत होने पर, बीमा के नियमों के मुताबिक नॉमिनी को पैसा मिल सकता है.

किन हालात में नहीं मिलेगा बीमा?

सामान्य बीमारी के कारण मौत होने पर.

पहले से मौजूद बीमारी के इलाज के लिए.

ट्रेन छूटने या देरी होने पर.

ट्रेन यात्रा से बाहर हुई हादसे में.

ऐसी घटनाओं में जो बीमा की शर्तों में शामिल नहीं हैं.

180 Kmph की स्पीड से दौड़ेगी वंदे भारत, 16 कोच वाली रेल ने बनाया रिकॉर्ड

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)