यूपी- बिहार जाने वाली ट्रेन में कन्फर्म टिकट कैसे मिलेगा? बिना एजेंट और तत्काल, देखें ये जुगाड़ू उपाय

Oct 06, 2026 - 06:37
0 0
यूपी- बिहार जाने वाली ट्रेन में कन्फर्म टिकट कैसे मिलेगा? बिना एजेंट और तत्काल, देखें ये जुगाड़ू उपाय

अगर आप दिल्ली, मुंबई, गुजरात या दूसरे शहरों से यूपी-बिहार जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे बड़ी टेंशन ट्रेन की कन्फर्म टिकट की होती है. खासकर त्योहार, छुट्टियों या शादी के सीजन में कई ट्रेनों में टिकट खुलते ही वेटिंग शुरू हो जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग तत्काल टिकट या एजेंट का सहारा लेते हैं.

लेकिन अगर तत्काल में भी टिकट नहीं मिल रहा है तो कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनसे आप बिना एजेंट के कन्फर्म सीट मिलने का चांस बढ़ा सकते हैं. हालांकि इनमें से किसी भी तरीके से कन्फर्म टिकट की एकदम गारंटी नहीं होती है, लेकिन ये जुगाड़ हैं तो कोशिश की जा सकती है.

आसपास के छोटे- बड़े स्टेशन से टिकट देखें

अगर आपके शहर से आपके गांव और शहर के लिए टिकट नहीं मिल रहा है तो सिर्फ उसी स्टेशन से बुकिंग करने पर अड़े नहीं रहना है. आप अपने आसपास के बड़े या छोटे स्टेशनों को भी चेक कर सकते हैं.

मान लीजिए आपको दिल्ली से बिहार के सीवान जाना है और दिल्ली-सीवान की ट्रेन में सीट नहीं है. ऐसे में दिल्ली के बजाय आनंद विहार, नई दिल्ली, गाजियाबाद के स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें देखें. इसी तरह बिहार में सीवान के साथ छपरा, गोपालगंज, देवरिया जैसे स्टेशन चेक कीजिए. सीट खाली मिल सकती है.

सिर्फ एक ट्रेन के भरोसे न बैठें

यूपी-बिहार जाने के लिए एक ही ट्रेन खोजने की बजाय एक साथ कई सारी ट्रेन चेक करें. राजधानी, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस के अलावा स्पेशल ट्रेनें भी देखें. साथ ही Sleeper के साथ 3AC और 2AC की भी चेक कर लें. कभी-कभी स्लीपर में लंबी वेटिंग होती है, लेकिन 3AC में सीट मिल जाती है.

GNWL वाली टिकट चेक करें

ट्रेन टिकट में GNWL, RLWL, PQWL और TQWL जैसी अलग-अलग वेटिंग होती हैं. इनमें GNWL की कन्फर्म होने की संभावना आमतौर पर RLWL या PQWL से ज्यादा होती है. इसलिए अगर दो ट्रेनों में लगभग बराबर वेटिंग दिख रही है और एक में GNWL है, तो उसको बुक करना समझदारी का काम है.

आधार नंबर लिंक रखें

अगर आप टिकट खुलते ही बुकिंग करना चाहते हैं तो IRCTC अकाउंट का आधार ऑथेंटिकेशन पहले से पूरा कर लें. 2026 में एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के पहले दिन ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए आधार ऑथेंटिकेटेड यूजर को एक्सेस दिया गया है.

इसके अलावा तत्काल और प्रीमियम तत्काल की ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी है. मतलब टिकट खुलने के समय आधार वेरिफिकेशन या ओटीपी में समय गंवाने के बजाय ये काम पहले कर लें.

तत्काल में ये गलती न करें

तत्काल टिकट चाहिए तो आखिरी समय में डिटेल नहीं भरना है. IRCTC अकाउंट में पहले से लॉगिन रखें, यात्रियों की जानकारी सेव रखें और पेमेंट का ऑप्शन भी रेडी रखें. सबसे जरूरी बात है कि तत्काल के लिए एजेंट की जरूरत नहीं है. आप खुद भी IRCTC वेबसाइट या Rail Connect ऐप से टिकट ले सकते हैं.

ट्रेन छूटने से पहले एक और मौका

मान लीजिए आपकी ट्रेन में पहले टिकट नहीं मिली और चार्ट बनने तक सीट खाली हो गई. ऐसे में करेंट बुकिंग को जरूर चेक करें. रेलवे के करेंट बुकिंग सिस्टम में चार्ट बनने के बाद खाली हुई सीटों को कन्फर्म टिकट की तरह बुक किया जाता है.

VIKALP भी आ सकता है काम

अगर आपकी टिकट वेटिंग में है तो बुकिंग के लिए VIKALP/अल्टरनेट ट्रेन एकोमोडेशन को भी चुन सकते हैं. इसमें रेलवे आपको आपकी पसंद वाली ट्रेन के बजाय किसी दूसरी ट्रेन में सीट होने पर जगह दे सकता है. हालांकि इसमें भी कन्फर्म सीट की गारंटी नहीं होती है. ये सब सिर्फ जुगाड़ है और कोशिश करने से कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

OPS: पुरानी पेंशन पर कोलकाता हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कर्मचारी को दी राहत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User