बाइक पर बैठे 3 लोग, 2 ने हेलमेट लगाया और तीसरे ने नहीं, कौनसा चालान कटेगा?

Oct 13, 2026 - 01:03
0 0
बाइक पर बैठे 3 लोग, 2 ने हेलमेट लगाया और तीसरे ने नहीं, कौनसा चालान कटेगा?

अक्सर देखा जाता है कि बाइक पर दो सवारी की जगह पर तीन लोग सफर कर रहे होते हैं. ऐसे में अगर उनमें से दो लोगों ने ही हेलमेट लगाया हुआ है तीसरे व्यक्ति ने नहीं लगाया तो ऐसी स्थिति में कौन सा चालान काटा जाएगा. क्या केवल बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने का चालान काटा जाएगा या फिर एक बाइक पर तीन सवारी बैठाने पर अलग चालान काटा जाएगा?

हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा चालान

मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129 के तहत दोपहिया वाहन को चलाने वाले से लेकर उसपर बैठने वाले यात्रियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है. वहीं धारा 194D के तहत अगर कोई वाहन चालक हेलमेट से जुड़े नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.

ऐसे में अगर किसी बाइक पर तीन सवारी बैठी है तो ऐसी स्थिति में हेलमेट न पहनने का चालान काटा जा सकता है. हां, ये जरूर है कि चालान किसके नाम पर जारी होगा या किन परिस्थितियों में जारी किया जाएगा, ये मामले और लागू नियमों पर निर्भर कर सकता है.

तीन सवारी बैठने पर कटेगा चालान

दोपहिया वाहन पर ड्राइवर के साथ केवल एक ही व्यक्ति बैठ सकता है. यानी कुल दो लोग ही बाइक पर सफर कर सकते हैं. लेकिन अगर बाइक चालक के अलावा बाइक पर दो लोग बैठे हैं यानी कुल मिलाकर बाइक पर तीन लोग सफर कर रहे हैं तो इस मामले में ट्रिपल राइडिंग का भी चालान काटा जा सकता है. यानी बाइक पर तीन लोग बैठने का चालान और किसी ने हेलमेट न पहना हो तो उसका भी चालान जारी किया जा सकता है.

दोनों चालान कटेगा?

इसका जवाब है हां, बाइक पर तीन लोगों के बैठने और हेलमेट न पहनने की स्थिति में अलग-अलग चालान कटे जा सकते हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों चालान लगेंगे या नहीं ये लागू नियम और मामले की स्थिति पर निर्भर करेगा.अगर किसी ने दोनों नियमों का उल्लंघन किया है. बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग के लिए चालान की रकम अलग-अलग नियमों के तहत होती है.

हेलमेट न पहनने पर धारा 194D के तहत 1000 रुपये तक का चालान काटा जाता है वहीं बाइक पर तीन सवारी के सफर करने पर जुर्माना संबंधित कानूनी प्रावधान और राज्य में लागू नियमों के मुताबिक तय होता है.

100 रुपये का पेट्रोल भरवाना बेहतर या 500 का? पंपों का गणित समझें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User