पटरी पर रेलवे की 14 स्पेशल ट्रेनें: तारीख, ट्रिप्स, टाइम और रूट, सब कुछ एक क्लिक में जानें

Oct 13, 2026 - 01:03
0 0
पटरी पर रेलवे की 14 स्पेशल ट्रेनें: तारीख, ट्रिप्स, टाइम और रूट, सब कुछ एक क्लिक में जानें

त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग अपने घर के लिए रवाना हो रहे हैं. ऐसे में कई लोग ट्रेन में टिकट न मिलने की वजह से परेशानी हैं. अगर आप भी ट्रेन में टिकट न मिलने की वजह से परेशान हैं तो यह जानकारी आपके लिए खास है. दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ में यात्रियों को घर जाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसलिए पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से कई स्पेशन ट्रेनें चलाई जा रही है.

दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पेशल ट्रेनों की जानकारी शेयर की है. इसमें ट्रेनों की लिस्ट और रूट की पूरी जानकारी बताई गई है. ऐसे में जिन लोगों को घर जाने के लिए ट्रेन का टिकट चाहिए तो उन लोगों के लिए कई सारे विकल्प मौजूद हो गए हैं.

आवश्यक सूचना ! दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु पश्चिम मध्य रेल द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। त्योहारों में सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा के लिए विशेष ट्रेनों की जानकारी प्राप्त करें। #WCR #IndianRailways #FestivalSpecialTrains
— West Central Railway (@wc_railway) October 11, 2026

रानी कमलापति से दानापुर चलेगी स्पेशल ट्रेन

रानी कमलापति-दानापुर के बीच चलने वाली दो ट्रेनें शामिल है. ट्रेन नंबर 01667 को 12 अक्टूबर यानी आज से लेकर 16 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा. ट्रेन के समय की बात करें तो ये ट्रेन रानी कमलापति से दोपहर में 2 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी. वहीं ट्रेन नंबर 01668 13 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक चलाई जाएगी. ट्रेन सुबह रानी कमलापति से 11 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी.

रीवा से रानी कमलापति के लिए चलेगी ट्रेन

इसके अलावा रीवा और रानी कमलापति के बीच भी ट्रेनें चलाई जाएंगी. ट्रेन नंबर 02192 को 17 और 24 अक्टूबर को चलेगी. इसके अलावा 7 और 14 नवंबर को भी चलेगी. ये ट्रेन रीवा से दोपहर के समय 12 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और रात 9 बजकर 15 मिनट पर रानी कमलापति पहुंचेगी. वहीं वापस आने वाली ट्रेन 02191 इन्हीं तारीखों पर रात 10 बजकर 15 मिनट पर रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन 7 बजकर 20 मिनट पर रीवा पहुंचेगी.

इन रूटों पर भी चलेगी ट्रेनें

रेलवे ने कटनी से सतना के बीच ट्रेन नंबर 09015 और 09016 को चलाया है, जिसका संचालन 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक हर दिन होगा.  ट्रेन नंबर 09015 सुबह के समय 5 बजकर 45 मिनट पर कटनी से रवाना होगी और सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर सतना पहुंचेगी. इसके अलावा ट्रेन नंबर 09016 सतना से शाम 6 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और रात को 8 बजकर 50 मिनट पर कटनी पहुंचेगी.वहीं रीवा से डॉ. आंबेडकर नगर के बीच ट्रेन नंबर 01704 को 25 अक्टूबर से हर रविवार को चलाया जाएगा. वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 01703 को 26 अक्टूबर से हर सोमवार को चलाया जाएगा.

सोमनाथ रूट पर भी चलेंगी ट्रेनें

बता दें कि सोमनाथ से दानापुर के बीच भी ट्रेन संचालन किया जाएगा. ट्रेन नंबर 09823 को 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलाया जाएगा. ये ट्रेन हर शनिवार को रात में 11 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी. वहीं वापस आने वाली ट्रेन 09824 को 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलाया जाएगा. ये ट्रेन हर सोमवार को रात 1 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी.

दिल्ली जाने के लिए भी चलेगी ट्रेनें

अगर दिल्ली जाना है तो ट्रेन नंबर 01707 चलाई जाएगी. ये ट्रेन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक हर शानिवार को रात के समय जबलपुर से रवाना होगी. वहीं वापसी के लिए ट्रेन नंबर 01708 को 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर रविवार को चलाया जाएगा. इसके अलावा जबलपुर से हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन 01703 को 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलाया जाएगा. ये ट्रेन हर गुरुवार को चलेगी. वापसी के लिए ट्रेन 01704 को 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलाया जाएगा. ये ट्रेन हर शुक्रवार को चलाई जाएगी.

ट्रेन से जुड़ी जानकारी चेक कर लें

अगर आपको इनमें से किसी ट्रेन से सफर करना है तो पहले ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी NTES या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके जान लें. ट्रेन का नबंर, समय और टिकट बुकिंग से जुड़ी डिटेल भी चेक कर लें.

बाइक पर बैठे 3 लोग, 2 ने हेलमेट लगाया और तीसरे ने नहीं, कौनसा चालान कटेगा?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User