रिटायरमेंट फंड बनाने का आसान तरीका, UPI से घर बैठे खोलें NPS अकाउंट

आज के समय में हर कोई अपनी बचत को ऐसी जगह निवेश करना चाहता है, जहां उन्हें फ्यूचर के लिए बेहतर रिटर्न मिल सकें. अगर आप भी रिटायरमेंट के लिए अभी से पैसे जमा करना चाहते हैं, तो नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. अब NPS में अकाउंट खोलने की प्रोसेस पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो गई है. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने NPS Tatkal की सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए UPI की मदद से घर बैठे NPS अकाउंट खोला जा सकता है.

बड़ी बात यह है कि इसके लिए लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है. फिलहाल यह सुविधा BHIM UPI ऐप पर उपलब्ध कराई गई है. अगर आपका बैंक इस सुविधा से जुड़ा है, तो बैंक में मौजूदा KYC जानकारी का इस्तेमाल करके नया NPS खाता खोला जा सकता है.

कहां मिल रही है NPS Tatkal की सुविधा?

फिलहाल NPS Tatkal की सुविधा BHIM UPI ऐप के जरिए शुरू की गई है. इस सुविधा से जुड़े कुछ बैंकों के ग्राहक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और IDFC First Bank शामिल हैं. ऐसे में अगर आपका UPI इन्हीं में से किसी बैंक खाते से जुड़ा है और बैंक के पास आपकी KYC जानकारी पहले से मौजूद है, तो उसी जानकारी के आधार पर आप NPS अकाउंट खोलने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

NPS से कौन खोल सकता है अकाउंट?

NPS के All Citizen Model के तहत पात्र लोगों को इसमें जोड़ने की सुविधा मिलती है. हालांकि, NPS Tatkal के जरिए तुरंत अकाउंट खोलने के लिए आपका बैंक इस सुविधा से जुड़ा रहना बेहद जरूरी है. इसलिए रजिस्ट्रेशन से पहले यह जरूर जांच लें कि आपका बैंक NPS Tatkal सुविधा को सपोर्ट करता है या नहीं.

BHIM ऐप से कैसे खोलें NPS अकाउंट?

सबसे पहले मोबाइल में BHIM UPI ऐप खोलें और बैंक से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.

ऐप में Financial Services/Investment से जुड़े सेक्शन में जाएं.

यहां NPS Tatkal का ऑप्शन चुनें.

इसके बाद UPI से जुड़े अपने बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करें.

बैंक चुनने के बाद आपकी KYC जानकारी का इस्तेमाल किया जाएगा.

अब जरूरी जानकारी के तौर पर PAN और ईमेल आईडी दर्ज करें.

इसके बाद नॉमिनी का नाम, उम्र और आपके साथ उसका रिश्ता दर्ज करें.

अब अपने निवेश का ऑप्शन चुनें.

इसमें Active Choice और Auto Choice जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं.

इसके बाद NPS में पहली बार जमा की जाने वाली रकम दर्ज करें.

UPI PIN डालकर पेमेंट पूरा करें.

पेमेंट सफल होने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा होने का मैसेज दिखाई देगा.

प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका PRAN (Permanent Retirement Account Number) जनरेट किया जाएगा और इसकी जानकारी मोबाइल नंबर व ईमेल पर भेजी जा सकती है.

कितने रुपए से शुरू कर सकते हैं NPS में निवेश?

शुरुआत में आप NPS अकाउंट खोलते समय निवेश के तौर पर कम से कम 250 रुपए जमा कर सकते हैं. यानी रिटायरमेंट के लिए निवेश शुरु करने के लिए आपको शुरुआत में बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं है, बल्कि आप छोटी रकम से भी कर सकते हैं.

PPF मैच्योरिटी पर बैंक या डाकघर नहीं गए तो क्या होगा? जान लें नियम

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)