Loan Calculator: अगर 4 साल के लिए ले रहे हैं 8 लाख का लोन तो कितनी देनी होगी EMI, कितना लगेगा ब्याज?

Oct 06, 2026 - 06:37
0 0
Loan Calculator: अगर 4 साल के लिए ले रहे हैं 8 लाख का लोन तो कितनी देनी होगी EMI, कितना लगेगा ब्याज?

अगर आप किसी जरूरी काम के लिए 8 लाख रुपए का पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं और इसे 4 साल यानी 48 महीने में चुकाना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे जरूरी सवाल होगा- हर महीने कितनी EMI देनी पड़ेगी और बैंक को कुल कितना ब्याज जाएगा?

इसका जवाब आपके लोन की ब्याज दर पर डिपेंड करता है. अलग-अलग बैंक और NBFC अलग ब्याज दर पर लोन देते हैं. इसलिए लोन लेने से पहले EMI के साथ कुल ब्याज का हिसाब समझना जरूरी है.

8 लाख के लोन पर कितनी होगी EMI?

मान लिजिए आपने 8 लाख रुपए का लोन 4 साल यानी 48 महीने के लिए 10% ब्याज पर लिया है. इस हिसाब से आपकी EMI करीब 20,286 रुपए प्रति महीना बनती है. मतलब आपको 20 हजार रुपए से ज्यादा की EMI चुकानी होगी. तो जब 4 साल बाद आपकी ईएमआई खत्म होगी आपने 9,73,728 रुपए भर दिए होंगे.

मतलब 8 लाख रुपए उधार लेने पर 4 साल में आपको करीब 1.74 लाख रुपए सिर्फ ब्याज के रूप में देना पड़ेगा.

अगर 12% ब्याज लगा तो?

अब अगर बैंक आपको 10 फीसदी की जगह 12 फीसदी सालाना ब्याज पर लोन देता है, तो हिसाब बदल जाता है. 8 लाख रुपए के 4 साल के लोन पर 12 फीसदी ब्याज के हिसाब से EMI करीब 21,067 रुपए प्रति महीने बनती है.

ऐसे में 48 महीनों में 8 लाख की जगह आप 10.11 लाख रुपए दे चुके होंगे. इसमें 2.11 लाख रुपए तो सिर्फ आपके ब्याज का होगा.

8 लाख के लोन पर अलग- अलग ब्याज लगे तो कितनी बनेगी ईएमआई?

ब्याज दर

हर महीने की EMI कितनी हुई?

टोटल ब्याज कितना भरा?

8%

19,531 रुपए

1.38 लाख रुपए

9%

19,908 रुपए

1.56 लाख रुपए

10%

20,286 रुपए

1.74 लाख रुपए

11%

20,675 रुपए

1.92 लाख रुपए

12%

21,067 रुपए

2.11 लाख रुपए

14%

21,853 रुपए

2.49 लाख रुपए

15%

22,252 रुपए

2.68 लाख रुपए

लोन लेते समय क्या देखना चाहिए?

लोन लेते समय अक्सर लोग सिर्फ यही देखते हैं कि हर महीने कितनी EMI देनी होगी. लेकिन असली खर्च जानने के लिए टोटल पेमेंट और टोटल ब्याज भी देखना चाहिए. जैस, 10 फीसदी ब्याज पर 8 लाख का लोन लिया तो EMI 20,286 हुई. ये पैसे देखने में ज्यादा नहीं लग रहे हैं, लेकिन 4 साल में ये 9.74 लाख रुपए होते हैं. यानी आपने 8 लाख लिए और 1.74 लाख एक्स्ट्रा पेमेंट किया.

इसके अलावा बैंक प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी, प्रीपेमेंट/फोरक्लोजर चार्ज भी ले सकता है. इसलिए लोन लेने से पहले सिर्फ ब्याज दर नहीं देखना चाहिए.

यूपी- बिहार जाने वाली ट्रेन में कन्फर्म टिकट कैसे मिलेगा? बिना एजेंट और तत्काल, देखें ये जुगाड़ू उपाय

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User