आधार में नाम बदलने के नए नियम जारी, UIDAI की गाइडलाइंस जान लें

Oct 06, 2026 - 06:37
0 0
आधार में नाम बदलने के नए नियम जारी, UIDAI की गाइडलाइंस जान लें

अगर आपके आधार कार्ड में गलत नाम दर्ज है या आप नाम में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार में अपडेट करने के नियमों में बदलाव किया है. अब नाम में किए जाने वाले बदलाव को उनकी प्रकृति के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है और उसी के हिसाब से हर तरह के बदलाव के लिए अलग दस्तावेज मांगे जा सकते हैं.

संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) 18 सितंबर से लागू हो गया है. नए नियम के तहत इसमें नाम की छोटी स्पेलिंग गलती ठीक करने से लेकर शादी या तलाक के बाद नाम बदलने और पूरा नाम बदलने तक के लिए अलग-अलग प्रक्रिया बताई गई है. चलिए जानते हैं कि नाम में किस तरह के बदलाव के लिए क्या नियम हैं.

नाम में छोटे बदलाव किसे माना जाएगा?

UIDAI के नए नियमों के तहत नाम में होने वाले कुछ सामान्य और छोटे बदलावों को मामूली सुधार माना गया है. इनमें कुछ बदलाव शामिल हैं.

नाम के शुरुआती अक्षर या शॉर्ट फॉर्म को पूरा करना.

मिडिल नेम या सरनेम जोड़ना या हटाना.

नाम में लिखे शब्दों का क्रम बदलना.

एक जैसे उच्चारण वाले नाम में छोटी स्पेलिंग गलती ठीक करना.

नाम में लगे डॉट या बिंदु हटाना.

नाम में गलत तरीके से लिखे गए कैपिटल लेटर को ठीक करना.

उदाहरण के तौर पर, अगर आधार में 'गाणेश' की जगह 'गणेश' करना है या 'आर.पी. सिंह' से डॉट हटाना है, तो इसे मामूली बदलाव की कैटेगरी में रखा जा सकता है. ऐसे मामलों में बदलाव के मुताबिक वैध पहचान प्रमाण देना पड़ सकता है.

शादी या तलाक के बाद नाम बदलने का क्या है नियम?

शादी या तलाक के बाद सरनेम या नाम में बदलाव के लिए अलग प्रावधान रखा गया है. ऐसे मामलों में आपको अपनी पहचान प्रमाण (PoI) के साथ निर्धारित अनुलग्नक D में दिया गया शपथ पत्र भी जमा करना होगा. शपथ पत्र में यह बताना होगा कि नाम में बदलाव शादी या तलाक की वजह से किया जा रहा है और इससे व्यक्ति की पहचान में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आधार में गलत नाम दर्ज होने पर क्या होगा?

अगर आधार बनवाते समय या पहले नाम अपडेट कराते वक्त दिए गए दस्तावेज में नाम सही था, लेकिन आधार रिकॉर्ड में नाम गलत दर्ज हो गया, तो इसे डेटा एंट्री की गलती माना जा सकता है.

वयस्कों के लिए निर्धारित अनुलग्नक B के शपथ पत्र के साथ पहचान प्रमाण या संबंध प्रमाण देना पड़ सकता है.

नाबालिगों के मामले में निर्धारित अनुलग्नक C के शपथ पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे.

अगर अंग्रेजी में नाम सही है लेकिन क्षेत्रीय भाषा में गलती है, तो इसके लिए अलग प्रक्रिया लागू होगी.

पूरा नाम बदलने पर क्या होगा?

अगर आप अपना पूरा नाम बदलना चाहता है या बदलाव इतना बड़ा है कि इससे आपकी पहचान में बदलाव दिखाई देता है, तो इसे बड़े नाम परिवर्तन के तौर पर देखा जाएगा. यानी ऐसे मामलों में UIDAI के नियमों के मुताबिक राजपत्र अधिसूचना (Gazette Notification) के साथ निर्धारित पहचान दस्तावेज भी जमा करने पड़ सकते हैं.

आधार कार्ड में नाम कैसे अपडेट करें?

नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार नामांकन, अपडेट सेंटर पर जाएं.

नाम में बदलाव की कैटेगरी के अनुसार जरूरी दस्तावेज जमा करें.

आवश्यक सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करें.

लागू जनसांख्यिकीय अपडेट शुल्क का भुगतान करें.

अपडेट की रसीद संभालकर रखें और उसमें दिए गए अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) से अपने अनुरोध का स्टेटस चेक करें.

रिटायरमेंट फंड बनाने का आसान तरीका, UPI से घर बैठे खोलें NPS अकाउंट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User