पटना, पाटलिपुत्र और रक्सौल रूट की ट्रेनों का बढ़ा समय, रेलवे का फैसला

Sep 30, 2026 - 05:22
0 0
पटना, पाटलिपुत्र और रक्सौल रूट की ट्रेनों का बढ़ा समय, रेलवे का फैसला

कल सितंबर महीने का आखिरी दिन है, फिर अक्टूबर महीने की शुरुआत होगी. इस महीने में दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे बड़े त्योहार हैं और इसके बाद नवंबर के महीने में दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आएंगे. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और हर साल इस दौरान ट्रेन में ही नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म पर भी पैरा रखने की जगह नहीं मिलती है. इसलिए रेलवे हर साल ही कुछ स्पेशल ट्रेनों को तय अवधि के लिए चलाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग त्योहार मनाने अपने घर जा सके.

बता दें कि इस साल भी रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को चलाया है. सबसे खास बात तो यह है कि पहले से चल रही कुछ स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिन स्पेशल ट्रेनों को तय अवधि के लिए चलाया गया था, अब उनका संचालन तय अवधि के बाद भी जारी रहेगा. अब जानते हैं कि कौन-कौन सी ट्रेनों का संचालन तय अविध के बाद भी जारी रहेगा?

पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल की बढ़ी अवधि

ट्रेन नंबर 03216/03215 पाटलिपुत्र जंक्शन और पूर्णिया कोर्ट के बीच चलने वाली ट्रेन की सेवा को आगे बढ़ाया गया है. ट्रेन नंबर 03216 पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली ट्रेन को हफ्ते में 5 दिन चलाया जाएगा. इस ट्रेन का संचालन बुधवार और शनिवार को नहीं होगा. ध्यान रखें, पहले इस ट्रेन की सेवा 16 अक्टूबर 2026 तक तय थी, लेकिन अब इसे 18 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा.

इसके अलावा ट्रेन नंबर 03125 पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र जाने वाली ट्रेन भी हफ्ते में 5 दिन चलाई जाएगी, लेकिन इसका संचालन गुरुवार और रविवार को नहीं होगा. इस ट्रेन की सेवा पहले 17 अक्टूबर 2026 थी, लेकिन अब यह ट्रेन 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी.

रक्सौल-नरकटियागंज ट्रेन कब तक चलेगी

ट्रेन नंबर 05543/05544 रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल की सेवा को भी आगे बढ़ाया गया है. ट्रेन नंबर 05543 रक्सौल जंक्शन से नरकटियागंज जंक्शन जाने वाली ट्रेन हर गुरुवार और शनिवार को चलाई जाएगी. पहले इस ट्रेन की सेवा 26 सिंतबर तक थी,लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक कर दिया है. वहीं ट्रेन नंबर 05544 नरकटियागंज से रक्सौल जाने वाली ट्रेन को भी गुरुवार और शनिवार चलाया जाएगा. इसे भी बढ़ाकर 1 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक कर दिया है.

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 03297/03298 पटना जंक्शन और इस्लामपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के संचालन को भी बढ़ाया गया है. ट्रेन नंबर 03297 पटना से इस्लामपुर जाने वाली इस ट्रेन को हफ्ते में हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलाया जाएगा. इस ट्रेन की सेवा पहले 29 सितंबर 2026 तक ही थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 कर दिया है.

वहीं ट्रेन नंबर 03298 इस्लामपुर से पटना जाने वाली इस ट्रेन को हर बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को चलाया जाएगा. पहले इस ट्रेन की सेवा 30 सितंबर 2026 तक ही थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 कर दिया गया.

रेल यात्री ध्यान दें

त्योहार के समय स्पेशल ट्रेनों की टिकट भी जल्दी भर जाती है, इसलिए समय रहते ही टिकट बुक कर लें और केवल जाने की टिकट ही बुक न करें, बल्कि वापसी की भी टिकट सही समय पर बुक कर लें. इसके साथ ही स्टेशन पर काफी भीड़ हो सकती है तो आप समय से पहले पहुंचे और अपने सामान और छोटे बच्चों का खास ध्यान रखें.

1 अक्टूबर के बाद बिना eKYC कितना महंगा मिलेगा सिलेंडर? रिफिल के नए नियम समझें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User