सबका रिफंड आ गया, आपका क्यों नहीं? सहारा क्लेम में देरी की वजह जानें

Sep 30, 2026 - 05:22
0 0
सबका रिफंड आ गया, आपका क्यों नहीं? सहारा क्लेम में देरी की वजह जानें

अक्सर लोग कमाई के साथ सेविंग करने की भी सोचते हैं. ऐसे में अगर आपने भी सहारा की को-ऑपरेटिव सोसाइटी में अपने पैसे जमा किए थे और रिफंड प्रक्रिया शुरू होने के बाद आपने रिफंड के लिए आवेदन किया है, लेकिन काफी समय हो गया है और आपके पैसे अभी तक अकाउंट में नहीं आए हैं तो इसके पीछे की वजह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि कई बार रिफंड के लिए आवेदन करने के बाद भी प्रोसेस अटका रहता है और लोग रोजाना अपने पैसे आने का इंतजार करते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि रिफंड न आने के पीछे के कारण को समझा जाए.

दरअसल, कई बार लोगों से जल्दबाजी या फिर गलती से दस्तावेज जमा करने में कोई कमी रह जाती है, जिसकी वजह से प्रोसेस आगे नहीं बढ़ पाता है. इसके अलावा कई बार सोसाइटी के रिकॉर्ड मैच न होने की वजह से भी रिफंड आने में देरी हो सकती है. इसलिए जानते हैं कि कैसे इसे ठीक किया जाए.

आवेदन में गलती होने से अटक सकते हैं पैसे

रिफंड पाने के लिए आवेदन किया जाता है और अगर आवेदन में दी गई जानकारी और सोसाइटी के रिकॉर्ड से मैच नहीं करती है तो दिक्कत हो सकती है जैसे...

अगर आवेदन में दर्ज नाम अलग हो.

वहीं बैंक अकाउंट नंबर अलग हो.

इसके अलावा अगर सदस्यता संख्या अलग होने पर भी समस्या आ सकती है.

साथ अगर पोर्टल पर Deficiency Communciated का स्टेटस दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपके आवेदन में कोई कमी है और उसे ठीक करना पड़ेगा.

बैंक डिटेल्स गलत होने पर होगी दिक्कत

रिफंड पाने के लिए बैंक डिटेल्स बिल्कुल सही होनी चाहिए. अगर आधार कार्ड मोबाइल नंबर या फिर बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो रिफंड मिलने में दिक्कत होगी. इसलिए आवेदन के समय बैंक डिटेल्स से जुड़ी जानकारी सही से दर्ज करनी चाहिए.

कैसे करें ठीक?

अगर रिफंड आने में काफी समय लग रहा है तो सबसे पहले आप CRCS-Sahara Refund Portal पर जाए और अपने आवेदन का स्टेटस चेक करें. अगर स्टेटस में कोई कमी बताई गई है तो अब आपको उसे ठीक करके आवेदन दोबारा सबमिट करना पड़ेगा. इसके लिए आप CRCS Resubmission Portal पर उपयोग कर सकते हैं. लेकिन इस बार आवेदन दोबारा सबमिट करने से पहले सारी जानकारी अच्छे से चेक कर लें. लेकिन अगर आप आवेदन का स्टेटस Under Process दिखाई दे रहा है तो अब आपको नया आवेदन करनी की कोई जरूरत नहीं है. केवल आवेदन का प्रोसेस पूरा होने का इंतजार करें.

2 महीने में छिले 13000 के जूते, कंपनी बोली- 'ये तो आम बात है', कोर्ट ने सिखाया सबक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User