कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, दो DA और DR किस्तों को सरकार की मंजूरी

तेलंगाना सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दो डीए यानी महंगाई भत्ता और डीआर किस्तों की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की ओर से कर्मचारी यूनियनों को दिए गए आश्वासन के तहत, सरकार ने 3.64% और 2.73% की दो डीए/डीआर वृद्धियों को मंजूरी दे दी है.

यह संशोधित भुगतान अक्टूबर महीने के वेतन के साथ 1 नवंबर 2026 को वितरित किया जाएगा. इस फैसले से राज्य के खजाने पर सालाना लगभग 3057 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा, जिसमें 3.64% किस्त के लिए 1,747 करोड़ और 2.73% किस्त के लिए 1,310 करोड़ शामिल हैं.

कितना बढ़ेगा DA और DR?

तेलंगाना सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) में 3.64% और 2.73% की दो बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इसमें 3.64% की किस्त के लिए 1,747 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वहीं 2.73% की किस्त के लिए 1,310 करोड़ रुपये का खर्च किए जाएंगे. हालांकि, ये किस्तें भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार के समय से लंबित 15.43% DA बकाये के आंशिक पेमेंट का हिस्सा हैं.

DA के बकाये का पैसा कैसे मिलेगा?

तेलंगाना सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बकाये का भुगतान अलग-अलग कैटगेरी के हिसाब से की है. इसके तहत कर्मचारियों को उनकी सेवा और पेंशन योजना के मुताबिक पैसा मिलेगा. सामान्य भविष्य निधि (GPF) के तहत आने वाले कर्मचारियों का DA एरियर उनके GPF खाते में जमा किया जाएगा. 31 जनवरी 2027 तक या उससे पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बकाया रकम 33 समान मासिक किस्तों में दिया जाएगा.

अंशदायी पेंशन योजना (CPS) के कर्मचारियों के लिए जनवरी 2024 से सितंबर 2026 तक के DA बकाये का 10% हिस्सा सरकार के योगदान के साथ PRAN खाते में जमा होगा. इसके अलावा CPS कर्मचारियों के बकाये की शेष 90% रकम का पेमेंट 1 नवंबर 2026 से 33 समान मासिक किस्तों में किया जाएगा. पेंशनभोगियों को संशोधित DR का बकाया भी 33 समान मासिक किस्तों में दिया जाएगा. हालांकि, इसकी शुरुआत अक्टूबर की पेंशन से होगी, जिसका पेमेंट 1 नवंबर 2026 को किया जाना है.

सिक्किम सरकार ने भी बढ़ाया DA और DR

दरअसल, तेलंगाना के अलावा सिक्किम सरकार ने भी राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की घोषणा की है. जानकारी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी छठे और सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए की गई है.

हालांकि, छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले पात्र अधिकारियों का DA और DR को 257% से बढ़कर 262% किया गया है. वहीं, सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले अधिकारियों का यह दर 58% से बढ़कर 60% हो गई है. यह दरें भी 1 जनवरी 2026 से लागू है.

EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)