LPG सब्सिडी का पैसा नहीं आया? घर बैठे पता करें कहां अटका है पेमेंट

अगर आप उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं और आपके एलपीजी गैस सिलेंडर की सब्सिडी बैंक अकाउंट में नहीं आई है, जिसकी वजह से आप परेशान हैं तो यह जानकारी आपके काम आने वाली है. अगर आपके सब्सिडी के पैसे अकाउंट में नहीं आए हैं तो आप बड़ी ही आसानी से घर बैठे सब्सिडी का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

दरअसल, कई बार लोगों के अकाउंट में सब्सिडी के पैसे न आने के पीछे भी कई कारण होते हैं, लेकिन सबसे पहले आपको MyLPG.in की वेबसाइट पर जाकर सब्सिडी का स्टेटस चेक करना चाहिए. इसकी मदद से आपको पता चलेगा कि पैसा भेजा गया है या नहीं या फिर भुगतान में ही कोई दिक्कत है. इसलिए सबसे पहले जानते हैं कि कैसे स्टेटस चेक किया जाता है.

ऑनलाइन कैसे चेक करें स्टेटस?

अगर आपको सब्सिडी से जुड़ी जानकारी हासिल करनी है तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

इसके लिए सबसे पहले आपको MyLPG.in की वेबसाइट पर जाना होगा.

इसके बाद आप अपनी गैस कंपनी चुनें, जैसे Indane, Bharat Gas या फिर HP.

अब आपको मेनू पर जाना होगा फिर Give your Feedback Online ऑप्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद LPG कैटेगरी को चुनें औप Subsidy Related (PAHAL) पर जाएं.

इसके बाद Subsidy Not Received का ऑप्शन चुनें.

फिर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.

इसके बाद आपके सामने कुछ जानकारी आएगा, उससे आप सब्सिडी के भुगतान का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

सब्सिडी के पैसे नहीं आने की क्या है वजह?

अगर सब्सिडी के पैसे बैंक अकाउंट में नहीं आए हैं तो इसके पीछे कई वजह हो सकती है.

सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बैंक अकाउंट में आधार लिंक होना चाहिए और साथ ही DBT चालू होनी जरूरी है.

वहीं जिस बैंक अकाउंट में सब्सिडी आती है उस बैंक अकाउंट में अगर कोई समस्या है तो ऐसी स्थिति में पैसे अटक सकते हैं.

इसके अलावा अगर गैस एजेंसी और बैंक में अकाउंट और नाम से जुड़ी जानकारी अलग है तो भी सब्सिडी रुक सकती है.

इसके साथ ही अगर आपने ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई है तो भी सब्सिडी रुक सकती है.

शिकायत भी कर सकते हैं आप

अगर सबकुछ सही होने के बाद भी सब्सिडी का पैसा अकाउंट में नहीं आया है तो आप अपनी गैस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)