EPF वेतन सीमा बढ़ने के बाद भी 7 लाख पर अटका इंश्योरेंस, कैसे मिलता है क्लेम?

नौकरी करते हैं तो आपकी सैलरी से जो पीएफ के पैसे कटते हैं वहीं आपके भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं. लेकिन सोचिए, नौकरी के दौरान ही अगर किसी कर्मचारी की मौत हो जाए तो उसके परिवार को काफी दिक्कत हो सकती है. हालांकि, ऐसी ही स्थिति में EPFO की एक स्कीम परिवार को आर्थिक सहारा देती है, जिसका नाम एम्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस यानी EDLI है.

15 हजार से बढ़ी वेतन सीमा

अहम बात तो ये है कि सरकार ने 17 सितंबर 2026 से EPF के तहत अनिवार्य कवेरज की वेतन सीमा को बढ़ा दिया है, जो कि अब 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये कर दी गई है. यानी पहले जिन कर्मचारियों की सैलरी 15 हजार से ज्यादा होती थी उन्हें अनिवार्य रूप से पीएफ के दायरे में शामिल नहीं किया जाता था, लेकिन अब पात्र कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा, जो रिटायरमेंट के बाद उनके काम आ सकता है. लेकिन जरूरी बात तो ये है कि वेतन सीमा में बढ़ोतरी होने के बाद भी EDLI के तहत अधिकतम इंश्योरेंस भुगतान 7 लाख रुपये ही है, लेकिन इसे 7 लाख से 10.5 लाख करने की मांग की जा रही है.

EDLI के बारे में जानें

बता दें कि EDLI EPFO से जुड़ी एक इंश्योरेंस स्कीम है. इस स्कीम के तहत अगर नौकरी के दौरान ही किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में पात्र नॉमिनी या फिर कानूनी उत्तराधिकारी को आर्थिक मदद दी जाती है. सबसे खास बात तो ये है कि कर्मचारी को कोई अलग से इंश्योरेंस नहीं लेना पड़ता है. इसका फायदा कर्मचारी की पात्रता और लागू नियमों के आधार पर होता है.

कैसे मिलता है क्लेम?

जानने वाली बात ये है कि अगर नौकरी के दौरान EPF सदस्य की मौत होने के बाद नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी EDLI इंश्योरेंस के लिए क्लेम कर सकता है. जिसके लिए इस प्रोसेस को पूरा करना होता है.

अगर आपका EDLI इंश्योरेंस का फायदा लेना है तो इसके लिए निर्धारित फॉर्म भरना होगा.

इसके बाद भरे हुए फॉर्म को कर्मचारी के आखिरी नियोक्ता से वेरिफाई करवाना होता है.

इसके लिए आपको कर्मचारी का डेथ सर्टिफिकेट देना होगा और नॉमिनी के बैंक अकाउंट की डिटेल भी देनी होगीय.

फिर वेरिफाइड फॉर्म और जरूरी दस्तावेजों को EPFO कार्यालय में जमा करना होगा.

अब दस्तावेजों की जांच और पात्रता की जांच करने के बाद क्लेम मंजूर किया जाएगा.

इसके बाद क्लेम मंजूर होने पर रकम लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है.

क्या EDLI कवर बढ़ेगा?

अगर बात करें EDLI के तहत मिलने वाले इंश्योरेंस कवर को बढ़ाया जाएगा या नहीं तो इसको बढ़ाने को लेकर मांग की गई है. इसे 7 लाख से बढ़ाकर 10.5 लाख करने की मांग की जा रही है. लेकिन अभी इस कवर को बढ़ाने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अभी मौजूदा नियमों के आधार पर ही लाभ मिलेगा.

3000 रुपए में अनलिमिटिड टोल क्रॉसिंग, कैसे और किसको मिलेगा Fastag का ये पास?

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)