बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Oct 14, 2026 - 19:38
0 0
बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

गर्मियों के शुरू होने से पहले ही लोग एसी, कूलर और फ्रिज खरीदने शुरू कर देते हैं, ताकि थोड़े सस्ते मिल जाए. वैसे ही सर्दियों के लिए लोग पहले से ही गीजर और हीटर खरीदना शुरू कर देते हैं, लेकिन अब बाजार में गीजर का एक और विकल्प आ गया है. अब लोग तेजी से अपने घर की छत पर सोलर वॉटर हीटर पानी गर्म करने के लिए लगवा रहे हैं. ये धूप की मदद से पानी गर्म करता है, लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि अगर धूप न हो तो क्या सोलर वॉटर हीटर काम करना बंद कर देगा.

सर्दियों के मौसम में कोहरे की वजह से भी धूप कम निकलती है तो ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अपने पैसे खर्च करके सोलर वॉटर हीटर लगवाता है और धूप 2-3 दिन नहीं होती है तो क्या ये कम करना ही बंद कर देगा तो इसका जवाब है नहीं. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि अगर आसमान में बादल होने के बाद भी ये पानी गर्म कर सकता है. हां, ये जरूर है कि ऐसे मौसम में पानी गर्म होने की स्पीड और तापमान पर असर पड़ सकता है.

बिना धूप के कैसे करेगा पानी गर्म?

अहम बात ये है कि अगर आसमान में बादल है तो इसके बाद भी सूर्य की रोशनी पूरी तरह से खत्म नहीं होती है. सूर्य की रोशनी का कुछ हिस्सा जमीन तक पहुंचता है, जिसे डिफ्यूज्ड रेडिएशन कहा जाता है. सोलर कलेक्टर इतनी रोशनी की मदद से भी ऊर्जा सोख सकते हैं और पानी गर्म करने के प्रोसेस को जारी रख सकते हैं. हां, तेज धूप होने पर जिस तरह ये काम करता है, वैसे बादल छाए रहने पर न करें, लेकिन पानी गर्म कर सकता है.

लंबे समय तक गर्म रहता है पानी

सोलर वॉटर हीटर की जो टंकी होती है उसमें एक खास तरह की परत होती है. जो पानी को लंबे समय तक गर्म रखने में मदद करती है. जानकारी के मुताबिक, इस परत में PUF जैसे मटेरियल का उपयोग किया जाता है, ताकि पानी ज्यादा देर तक गर्म बना रहे, बेशक बाहर का मौसम ठंडा हो.

बिजली की मदद से करें पानी गर्म

बाजार में कई तरह के सोलर वॉटर हीटर आते हैं. कुछ सोलर वॉटर हीटर में इलेक्ट्रिक रॉड लगी होती है. इसको लगाने का मकसद ये होता है जब कभी कई दिनों तक सर्दियों के मौसम में धूप नहीं निकलती तो पानी गर्म नहीं हो पाता है तो ऐसे ही समय में इस रॉड को बिजली से चलाया जाता है और पानी गर्म किया जा सकता है.

हां, लेकिन ये रॉड हर सोलर वॉटर हीटर में नहीं होती है. यानी अगर बादल छाए है और धूप नहीं निकल रही है तो सोलर वॉटर हीटल बिल्कुल काम करना बंद नहीं करते हैं, हां उनके काम करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है.

Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User