3000 रुपए में अनलिमिटिड टोल क्रॉसिंग, कैसे और किसको मिलेगा Fastag का ये पास?

कई लोगों का रोजाना आना-जाना नेशनल हाईवे से लगा रहता है. रोजाना सफर को आसान बनाने के लिए लोग फास्टैग बनवा लेते हैं, ताकि टोल प्लाजा पर भुगतान करना आसान रहें. ऐसे में जो लोग नेशनल हाईवे के पास रहते हैं उनके लिए एक खास खबर है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नेशनल हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए लगभग 3000 रुपये का सालाना FASTag लोकल पास लाने पर विचार कर रहा है.

इस पास की सबसे बड़ी खासियत तो यही है कि इस पास के जरिए पात्र लोग एक साल में टोल प्लाजा से अनलिमिटटिड क्रॉसिंग कर सकते हैं. लेकिन अब जानने वाली बात ये है कि आखिर ये पास किन लोगों को और कैसे मिलेगा?

FASTag लोकल पास किन्हें मिलेगा?

अगर 3000 रुपये के सालान FASTag लोकल पास के बारे में बात करें कि ये फास्टैग पास आखिर किन लोगों को मिलेगा तो ये नेशनल हाईवे के पास किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को मिल सकता है.

ध्यान देने वाली बात ये है कि ये पास केवल निजी और गैस व्यावसायिक वाहनों, जैसे काम, वैन को ही मिल सकता है. वहीं कमर्शियल वाहनों जैसे बस, ट्रक को इस पास का फायदा नहीं दिया जाएगा. हां, लेकिन इस पास के शुरू होने से टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोकल यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

कैसे बनेगा ये पास?

आजकल सारे ही काम डिजिटल तरीके से किए जा रहे हैं. फास्टैग में रिचार्ज करना हो चाहे फास्टैग का बैंक बदलना हो सब ऑनलाइन ऐप के जरिए किया जा सकता है. ऐसे में इस लोकल पास के लिए भी आवेदन प्रोसेस को डिजिटल रखे जाने की संभावना जताई जा रही है.

इसके लिए लोगों को NHAI की वेबसाइय या Rajmargyatra App के जरिए आवेदन करने की सुविधा दी जा सकती है. हां, लेकिन पास के लिए अप्लाई कहां किया जाएगा और दस्तावेजों से जुड़े नियम तो सरकार के फैसले के बाद ही साफ होंगे.

कब से शुरू होगा अनिलिमिटिड टोल पास?

सबसे जरूरी बात तो यही है कि सरकार फिलहाल इस पास को लाने पर विचार कर रही है. सरकार जल्द ही इस योजना को लागू कर सकती है, लेकिन ये बात साफ है कि जब तक सरकार की ओर से इस योजना पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की जाती है तब तक इसे लागू नहीं माना जाएगा.

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन, इन दो स्टेशनों पर कितनी ट्रेनें आती हैं?

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)