नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन, इन दो स्टेशनों पर कितनी ट्रेनें आती हैं?

राजधानी दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन का नाम भी आता है, यहां से बड़ी संख्या में रोजाना यात्री सफर करते हैं. ऐसे में अगर आज 10 अक्टूबर को आपका दिल्ली आने-जाने की योजना है तो आपको बड़ी परेशानी हो सकती है, क्योंकि रेलवे ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP प्रदर्शन के कारण आज 250 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इनमें 75 एक्सप्रेस-मेल ट्रेनें और 170 पैजेंसर ट्रेनें भी शामिल है. यानी लंबी दूरी की यात्रा से लेकर रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत हो सकती है.

जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे के बीच दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनों रद्द कर दिया है. ये फैसला इन स्टेशनों के आसपास होने वाली भारी भीड़ होने की आंशका के कारण लिया गया है. ऐसे में जानने वाली बात ये है कि आखिर इन दोनों स्टेशनों पर कितनी ट्रेनें आती हैं?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कितनी ट्रेनें आती हैं?

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोजाना लगभग 328 से 350 ट्रेनें आती-जाती और वहां से गुजरती हैं.यानी रोजाना बड़ी संख्या में इस स्टेशन से ट्रेनों का संचालन होता है. अब जानते हैं कि हजरत निजामुद्दीन कितनी ट्रेनें आती-जाती हैं.

हजरत निजामुद्दीन पर कितनी आती हैं ट्रेनें?

अगर बात करें हजरत निजामुद्दीन की तो यहां से रोजाना लगभग 250 ट्रेनें आती-जाती और यहां स होकर गुजरती हैं. यानी इस स्टेशन से भी रोजाना बड़ी संख्या में ट्रेनों को आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में जब रेलवे ने 250 से ज्यादा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो जाहिर सी बात है कि जिन यात्रियों को सफर करना था, उन्हें कितनी परेशानी होगी.

रोजाना कितनी ट्रेनें पहुंचती हैं दिल्ली?

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों को मिलाकर रोजाना करीब 300 से 325 ट्रेनें दिल्ली पहुंचती हैं. रेलवे ने 9 अक्टूबर कल भी दिल्ली के लिए रवाना होने वाली कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया था.

दिल्ली के अन्य स्टेशनों पर चलाएंगी ट्रेनें?

हां, रेलवे के मुताबिक, पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला और आनंद विहार टर्मिनल जैसे दूसरे स्टेशनों पर ट्रेनों को संचालन सामान्य रहेगा. लेकिन अगर किसी यात्री को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन से सफर करना है तो पहले अपनी ट्रेन के स्टेटस को चेक करें. आप रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके ट्रेन स्टेटस पता कर सकते हैं.

CJP Protest: रेलवे ने रद्द कर दी 250 से ज्यादा रेल, सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)