यूपी और हरियाणा की नंबर प्लेट पर दिल्ली में PUC चेकिंग, क्या नियम अलग हैं?

अक्सर कई लोग अपने शहर से आसपास के शहर में अपनी निजी गाड़ी से सफर करते हैं. ऐसे में अगर आप भी काम या फिर पढ़ाई के सिलसिले में UP या Haryana नंबर की गाड़ी लेकर दिल्ली में आते-जाते हैं तो क्या आप जानते हैं कि PUC को लेकर दिल्ली में पहले से ही नियम काफी सख्त हैं. ऐसे में क्या आपको इस बात की जानकारी है कि यूपी या हरियाणा नंबर की गाड़ियों का वैध PUC क्या दिल्ली में मान्य है भी या नहीं? अगर नहीं, तो दिल्ली में PUC को लेकर लापरवाही काफी भारी पड़ सकती है.

दरअसल, दिल्ली में PUC को लेकर नियम सख्त हैं तो ऐसे में कई लोग इस बारे में जानना चाहते हैं कि क्या यूपी और हरियाणा नंबर की गाड़ी का वैध PUC दिल्ली में मान्य नहीं होगा? तो असल में ऐसा नहीं है. अगर यूपी और हरियाणा नंबर की गाड़ी का वैध PUC है तो दिल्ली में भी ये मान्य होगा.

VAHAAN पोर्टल पर भी अपडेट रखें

इस बात की कन्फ्यूजन दूर कर लें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अगर किसी दूसरे राज्य में रजिस्टर्ड वाहन का वैध PUC सर्टिफिकेट होने के बाद भी उसका दिल्ली में दोबारा PUC कराना पड़े. क्योंकि वैध PUC सर्टिफिकेट दिल्ली में ही नहीं, बल्कि पूरी देश में मान्य होता है, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि PUC को VAHAAN पोर्टल पर भी अपडेट होना चाहिए.

PUC को लेकर दिल्ली में सख्ती

बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने को लेकर No PUC No Fuel का नियम लागू है. नियम के तहत अगर किसी वाहन चालक के पास वैध PUC सर्टिफिकेट नहीं है तो उसे पेट्रोल पंप पर ईंधन बिल्कुल नहीं दिया जाएगा. इतना ही नहीं, अगर बिना वैध PUC के गाड़ी चलाने पर 10 हजार रुपये तक का चालान तक काटा जा सकता है. हां, ये जरूर है कि दूसरे राज्यों में PUC को लेकर नियम अलग हो सकते हैं. लेकिन दिल्ली आने वाली गाड़ियों के लिए PUC के बिना ईंधन नहीं दिए जाने का नियम लागू है.

यूपी-हरियाणा वाले ध्यान दें

अगर आप यूपी, हरियाणा या फिर किसी दूसरे राज्य से दिल्ली में आ रहे हैं तो सबसे पहले चेक करें कि आपके पास वैध PUC सर्टिफिकेट है या नहीं. इसके अलावा आपके पास गाड़ी से जुड़े दूसरे सर्टिफिकेट भी होने चाहिए.

दिल्ली में आने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

दिल्ली में आने से पहले आप अपनी गाड़ी का PUC चेक करें और वाहन का PUC सिर्फ कागज पर नहीं, बल्कि VAHAN पोर्टल पर भी अपडेट होना चाहिए.

दिल्ली-एनसीआर सी बॉर्डर और पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक किया जा सकता है.

अगर चेकिंग के दौरान PUC नहीं दिखने पर आपका 10,000 रुपये तक का चालान हो सकता है.

अगर आपकी गाड़ी का PUC एक्सपायर हो गया है तो आपको पेट्रोल-डीजल भी नहीं दिया जाएगा.

छठ पर घर जाने वालों को तोहफा, रेलवे मोबाइल पर बताएगा किन स्पेशल ट्रेनों में बची हैं सीटें

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)