मथुरा और अलीगढ़ के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, क्या है रेलवे का नया प्रोजेक्ट?

अगर आपका आना-जाना मथुरा से अलीगढ़ लगा रहता है तो आपके लिए एक खास अपडेट है. क्योंकि आने वाले कुछ समय में आपको रेल सफर का नया ऑप्शन मिल सकता है. रेलवे अब इन दोनों शहरों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी में है. रेल नेटवर्क जोड़ने के लिए़ जगह का फाइनल सर्वे भी शुरू किया गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस परियोजना को मंजूरी दे दी गई है या नहीं? लेकिन इससे पहले ये जानते हैं कि कहां पर रेल लाइन बनाने की योजना है.

यात्रियों को होती है काफी परेशानी

मथुरा और अलीगढ़ के बीच लंबी दूरी होने के बाद भी यहां पर सीधी रेल लाइन उपलब्ध नहीं है, जिसकी वजह से जिन यात्रियों का लगातार मथुरा से अलीगढ़ आना-जाना लगा रहता है, उन्हें दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता है. ऐसे में नई रेल लाइन के बनने से यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले काफी आसान हो सकता है.

इस जंक्शन से जोड़ने की प्लानिंग

बता दें कि रेलवे मथुरा और अलीगढ़ के बीच मेडू जंक्शन के रास्ते नई रेल लाइन बनाने की योजना पर काम कर रहा है. सबसे खास बात तो ये है कि रेलवे ने इसके लिए फाइनल जगह का सर्वे भी शुरू कर दिया है. हां, ये जरूर है कि दोनों शहरों के बीच रेल नेटवर्क के जुड़ने से सबसे ज्यादा फायदा इन दोनों शहर के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को हो सकता है.

इस परियोजना को मंजूरी मिल गई?

दरअसल, अभी केवल मथुरा और अलीगढ़ के बीच सीधी रेल लाइन शुरू करने के लिए जगह का फाइनल सर्वे किया जा रहा है. लेकिन अभी इस प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं मिली है. अहम बात ये है कि मथुरा और अलीगढ़ के बीच की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है, लेकिन इसके बावजूद यहां पर कोई सीधी रेल लाइन नहीं है. रेलवे ने इसके निर्माण और पूरा होने से जुड़ी कोई भी तारीख नहीं बताई है. बड़ी बात ये है कि केवल नई लाइन बिछाने के लिए ही काम नहीं हो रहा है, बल्कि आग-वाराणसी वंदे भारत को मथुरा तक चलाने की भी मांग की जा रही है.

मथुरा तक चलाई जा सकती है ये ट्रेन

आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को मुथरा तक चलाने की मांग सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, मथुरा स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत की सुविधा बनाई जाएगी, जिसके बाद ट्रेन को मथुरा तक चलाने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वंदे भारत मथुरा तक चलाई जा रही है, क्योंकि फिलहाल इस पर कोई आखिरी फैसला नहीं किया गया है.

यात्रियों को होगा फायदा

मथुरा-अलीगढ़ जाने वालों को नया रेल मार्ग मिल सकता है.

वहीं दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों का सफर आसान हो सकता है.

इसके अलावा इससे यात्रियों को आने-जाने के लिए एक किफायती विकल्प मिल सकता है.

ऐसे में अगर वंदे भारत ट्रेन मथुरा तक चलाई जाती है तो इससे भी यात्रियों को फायदा होगा.

गीजर या सोलर वॉटर हीटर, कौनसा पड़ेगा सस्ता? खरीदने से पहले समझें हिसाब

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)