छठ पर घर जाने वालों को तोहफा, रेलवे मोबाइल पर बताएगा किन स्पेशल ट्रेनों में बची हैं सीटें

दीपावली और छठ पूजा पर यूपी और बिहार में अपने घरों को जाने की योजना बना रहे यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत देने की तैयारी की है. रेग्युलर ट्रेनों में सीटें न मिलने और दोगुने से भी महंगे हो चुके विमान किराए की वजह से परेशान हो रहे यात्री मायूस हो चले थे. ऐसे में रेलवे अब मोबाइल के माध्यम से उन ट्रेनों और खाली सीटों की जानकारी सीधे यात्रियों के मोबाइल पर भेजेगा जिसमें त्योहार पर घर जाने की योजना बना रहे यात्री आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे.

यात्रियों को बल्क मैसेज भेज कर दी जाएगी ट्रेन और सीटों की जानकारी

उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ने इसके लिए पिछले एक साल में बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों के मोबाइल नंबर जुटाए हैं. इन यात्रियों को बल्क मैसेज के जरिए विशेष ट्रेनों की जानकारी भेजी जाएगी. मकसद साफ है, यात्री समय रहते उपलब्ध सीट वाली ट्रेन में टिकट बुक कर सकें. त्योहारों के दौरान बिहार और यूपी जाने वाली सामान्य ट्रेनों में अभी से ही सीटें अनुपलब्ध दिख रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ हवाई किराया भी बढ़कर करीब दोगुने से भी ज्यादा हो चुका है. ऐसे में स्पेशल ट्रेनें उन यात्रियों के लिए बड़ा सहारा बन सकती हैं, जिन्हें दीपावली और छठ पर अपने घर पहुंचना है.

प्रवक्ता के मुताबिक, पिछले साल देशभर में 12 हजार से ज्यादा विशेष ट्रेनों के फेरे लगाए गए थे. इनमें उत्तर रेलवे ने 5500 से अधिक फेरे संचालित किए थे. इन ट्रेनों से त्योहारों के दौरान यात्रियों के लिए एक करोड़ से ज्यादा अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हुई थीं. इस बार रेलवे की योजना इससे भी ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाने की है.

अक्टूबर के मध्य से नवंबर के अंत तक बढ़ेंगे स्पेशल ट्रेन के फेरे

उत्तर रेलवे ने इस साल अब तक करीब 1000 विशेष ट्रेन फेरे चलाने की घोषणा की है. ये ट्रेनें अक्टूबर के मध्य से नवंबर के अंत तक चलेंगी. रेलवे का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है, ताकि त्योहारों पर घर जाने वाले ज्यादा यात्रियों को सीट मिल सके.

छठ के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल क्या है? देखिए पूरा टाइम टेबल

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)