LPG की eKYC पूरी नहीं हुई को क्या 5 और 10 किलो वाले सिलेंडर भी नहीं मिलेंगे?

LPG सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में किया जाता है. ऐसे में काफी समय से एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जा रहा है. इसके लिए एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार ई-केवाईसी की डेडलाइन तक बढ़ाई गई है, ताकि सभी एलपीजी उपभोक्ता गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी समय रहते पूरी करवा लें. ऐसे में सवाल उठता है कि ई-केवाईसी पूरी न होने पर क्या 5 और 10 किलो वाले सिलेंडर भी नहीं मिलेंगे?

बता दें कि अभी 14 सितंबर को ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख थी, जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 किया गया. इस समय सीमा तक उपभोक्ताओं के पास ई-केवाईसी करवाने के लिए आखिरी समय है. यानी इस तारीख तक अब जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई तो उन्हें सिलेंडर से जुड़ी समस्या हो सकती है. ऐसे में जानते हैं कि 5 और 10 किलो वाला सिलेंडर मिलेगा या नहीं.

5 और 10 किलो वाला सिलेंडर नहीं मिलेगा?

दरअसल, भारत गैस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है, जिसमें साफ बताया गया है कि अगर एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी समय सीमा तक नहीं कराई जाती है तो सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा और एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बाजार रेट पर खरीदना पड़ेगा. इसके साथ ये भी बताया गया है कि ये रोक तब तक लागू रहेगी जब तक आप गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी नहीं करवा लेते.

अगर बात करें 5 और 10 किलो वाले सिलेंडर की तो अगर गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी न होने पर आप 5 और 10 किलो वाला सिलेंडर बिना सब्सिडी वाली कीमत पर बाजार दाम पर लिया जा सकता है. यानी मतलब साफ है कि अगर ई-केवाईसी पूरी नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में 5 और 10 किलो वाले सिलेंडर की खरीद पूरी तरह से बंद नहीं होती है.

eKYC अभी भी लंबित है? आज ही पूरा करें!

1 अक्टूबर 2026 से पहले eKYC पूरा करें, ताकि आपको लागू सब्सिडी के साथ घरेलू LPG रिफिल नियंत्रित खुदरा बिक्री मूल्य (RSP) पर मिलते रहें।

eKYC पूरा करने के लिए HelloBPCL App का इस्तेमाल करें, अपने डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें, या डिलीवरी… pic.twitter.com/atpYhN3r1o

— Bharat Petroleum LPG (@BPCLLPG) September 27, 2026

1 अक्टूबर से पहले करें ई-केवाईसी

1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर को लेकर नए नियम लागू होने वाले हैं. ऐसे में भारत गैस ने ग्राहकों को ई-केवाईसी 1 अक्टूबर से पहले करने को कहा है, ताकि गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ मिलता रहे. ऐसे में अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो समय रहते करवा लें.

यूपी और हरियाणा की नंबर प्लेट पर दिल्ली में PUC चेकिंग, क्या नियम अलग हैं?

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)