UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने का असर रेल यात्रियों पर भी पड़ा. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें रद्द कर दी गई, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. खासतौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण यात्रियों को ऑनलाइन पेमेंट करने और ट्रेनों से जुड़ी जानकारी हासिल करने में काफी दिक्कत हुई. ऐसे में कई यात्री स्टेशन पर फंसे रहे और उन्हें अपनी यात्रा के लिए दूसरे ऑप्शन तलाशने पड़े.

इंडिया टुडे डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी जाने वाले 23 साल के अभिनव को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा. वह अपना बटुआ घर पर भूल गए थे और स्टेशन पर लेमन सोडा पीने के बाद मोबाइल इंटरनेट बंद होने के कारण वे UPI से पेमेंट नहीं कर पाएं. इसके बाद उन्हें पता चला कि उनकी ट्रेन भी रद्द कर दी गई है. ऐसे में उन्हें दोपहर दो बजे तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा.

दिल्ली में ट्रेनें क्यों की गईं रद्द?

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, शनिवार यानी आज 170 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई है. हालांकि, रेलवे मंत्रालय ने 9 अक्टूबर को रेलवे जोन को भेजे गए पत्र में राजधानी में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताई थी. अधिकारियों को डर था कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर भीड़ बढ़ने से रेलवे स्टेशनों तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है. यही वजह है कि 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 8 अक्टूबर को भी राजनीतिक प्रदर्शन के कारण दिल्ली में ट्रैफिक जाम और सड़क अवरोधों के कारण 5,000 से ज्यादा यात्री अपनी ट्रेन नहीं पकड़ पाए थे. इन प्रभावित सेवाओं में राजधानी और वंदे भारत जैसी ट्रेनें भी शामिल थीं.

इंटरनेट बंद होने से UPI पेमेंट पर पड़ा असर

इस दौरान यात्रियों की परेशानी सिर्फ ट्रेन रद्द होने तक सीमित नहीं रही, बल्कि भीषण गर्मी, सड़कों पर सुरक्षा प्रतिबंध और डिजिटल पेमेंट में आई बाधा ने मुश्किलें और बढ़ा दीं. खासकर ऑनलाइन पेमेंट पर डिपेंड लोगों के लिए खाने-पीने की चीजें खरीदना भी परेशानी की वजह बन गई.

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, दो DA और DR किस्तों को सरकार की मंजूरी

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)