UP में बड़ा एक्शन, 1200 घरों में रोकी गई गैस सप्लाई, कनेक्शन भी काटे गए

Oct 06, 2026 - 09:37
0 0
UP में बड़ा एक्शन, 1200 घरों में रोकी गई गैस सप्लाई, कनेक्शन भी काटे गए

मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण जब से गैस की किल्लत भारत में देखने को मिली थी, उसी के बाद भारत सरकार ने एक नियम बनाया था कि जिनके घर में PNG कनेक्शन है, उन्हें LPG नहीं मिलेगा. जिसके बाद से ही देश के हर राज्य में ये नियम लागू हो गया था. तो वहीं उत्तर प्रदेश सरकार इस फैसले पर सख्ती से अमल करने की कवायद कर रही है. इसी कड़ी में हाल ही में बरेली में कई लोगों के गैस कनेक्शन और पीएनजी कनेक्शन काटे गए हैं.

दरअसल हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) और LNG (लिक्विफाइड प्रीमियम गैस) की आपूर्ति को लेकर सख्ती बरती है. जिसके तहत करीब 57 कॉलोनियों में रहने वाले करीब 1200 घरो की गैस सप्लाई बंद कर दी गई है.

क्यों की गई कार्रवाई?
शहर में ये कार्रवाई 'पीएनजी 3.0' अभियान के तहत की जा रही है. ये अभियान शहर में 1 अक्तूबर से शुरू हो गया है, जो 31 मार्च 2027 तक चलने वाला है. इस अभियान का मकसद शहर में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देना है. जिससे कि आने वाले समय में गैस की आपूर्ति के लिए किया को परेशान ना होना पड़े.

413 घरों के कनेक्शन बंद
इस कार्रवाई के तहत नियमों का उल्लंघन करने और बकाया भुगतान न करने के की वजह से 413 घरों के गैस कनेक्शन स्थायी/अस्थायी रूप से काट दिए गए हैं. इसके अलावा जो घर बचे हुए हैं उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई है. इसी के साथ 90 दिन का समय भी दिया गया है, जिसकी समय सीमा पूरी होते ही तत्काल प्रभाव से कनेक्शन काट दिया जाएगा.

अब भी सरेंडर नहीं हुआ शुरू
हालांकि सरकार की इस सख्त कार्रवाई के बावजूद लोगों ने अब तक एलपीजी सरेंडर करना शुरू नहीं किया है. जिसके बाद राज्य की सख्ती के बाद जिला प्रशासन भी एक्शन में आया और कुछ दिन पहले जिला आपूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाकर CUGL और सभी एलपीजी कंपनियों के प्रतिनिधियों की एक टीम बनाई गई. ये टीम हर मंगलवार को बैठक करती है और अपडेट लेती है.

बता दें कि अब तक शहर में करीब 57 कॉलोनियां एलपीजी मुक्त हो चुकी है. सरकार का पूरा फोकस देश में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देना है, जिससे कि देश में आयात होने वाली गैस पर से निर्भरता कम हो सके.

ये भी पढ़ें: PAN, पासपोर्ट से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक, अक्टूबर में किस कागज की क्या है फीस?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User