राशन कार्ड वाले ध्यान दें, 2 करोड़ परिवारों को आधी कीमत पर मिलेगी चीनी, आटा-सूजी

Oct 06, 2026 - 09:37
0 0
राशन कार्ड वाले ध्यान दें, 2 करोड़ परिवारों को आधी कीमत पर मिलेगी चीनी, आटा-सूजी

त्यौहारों के मौसम से पहले जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों से लोग काफी परेशान हैं. इसी से थोड़ी राहत देने के लिए सरकार भी पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में हाल ही में पश्चिम बंगाल की सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाया है. राज्य की सुवेंदु अधिकारी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए करीब दो करोड़ परिवारों को चीनी, आटा और सूजी 50% सब्सिडी देने का ऐलान किया है.

सरकार इस सामान को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के जरिए लोगों तक पहुंचाएगी. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को इस बात की घोषणा की है.

कितने रुपये में मिलेगा सामान
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि, अक्टूबर में पात्र परिवारों को 1 किलो चीनी 30 रुपये और 1 किलो आटा 19 रुपये में दिया जाएगा. इसके अलावा 500 ग्राम सूजी भी 50% सब्सिडी पर मिलेगी. सरकार की कोशिश है कि ये सामान दुर्गा पूजा से पहले लाभार्थियों तक पहुंच जाए. चीनी और आटे की खरीद के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. वहीं, सूजी की खरीद अभी चल रही है. सूजी किस कीमत पर दी जाएगी, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी.

योजना में लगे 150 करोड़
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना को लागू करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को 150 करोड़ रुपये दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि ये पिछली राशन सब्सिडी योजना के मुकाबले काफी बड़ा कदम है. पहले की सरकार करीब 50 लाख परिवारों को 20% सब्सिडी पर 1 किलो चीनी देती थी. अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ाकर आटा और सूजी को भी योजना में शामिल कर दिया है.

बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने दी राहत
पिछले कुछ समय से खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं. खासतौर पर चीनी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है. पिछले कुछ हफ्तों में चीनी के दाम 30% से ज्यादा बढ़ने के बाद सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए बाजार में जांच और निगरानी बढ़ा दी थी. केंद्र सरकार ने भी चीनी कारोबारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा सख्त की थी, ताकि जमाखोरी और कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें: UP में बड़ा एक्शन, 1200 घरों में रोकी गई गैस सप्लाई, कनेक्शन भी काटे गए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User