ट्रेन में सीट एक्सचेंज के बदले पैसे मांगना सही है? लोअर सीट के लिए यात्री ने मांगे 1050
Oct 06, 2026 - 09:37
0 0
ट्रेन में सीट एक्सचेंज के बदले पैसे मांगना सही है? लोअर सीट के लिए यात्री ने मांगे 1050
अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं, तो कभी न कभी सीट बदलने को लेकर होने वाली बातचीत से जरूर सामना हुआ होगा. कई बार बुजुर्ग यात्री या कोई परिवार साथ बैठने के लिए दूसरे यात्री से सीट बदलने की रिक्वेस्ट (Request) करते हैं. ऐसे में क्या अपनी आरक्षित सीट एक्सचेंज के बदले पैसे मांगना सही है? सोशल मीडिया पर सामने आई एक घटना ने इसी सवाल को लेकर बहस छेड़ दी है.
दरअसल, भारतीय रेलवे की 3AC की साइड लोअर बर्थ से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति और एक युवा यात्री के बीच सीट एक्सचेंज को लेकर बातचीत देखी. दावा है कि युवा यात्री ने अपनी साइड लोअर बर्थ छोड़ने के बदले 1,050 रुपये की मांग की.
क्या है पूरा मामला?
X यूजर पूजा ने अपने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उसने 3AC कोच में सफर के दौरान एक बुजुर्ग दंपत्ति (कपल) और युवा यात्री के बीच सीट बदलने को लेकर बातचीत देखी. उसने कहा कि बुजुर्ग दंपत्ति साइड लोअर बर्थ पर बैठे एक युवा यात्री के पास पहुंचे. उन्होंने उससे अपनी सीट एक्सचेंज का अनुरोध किया, क्योंकि उनके लिए लोअर बर्थ ज्यादा आरामदायक थी.
पूजा के मुताबिक, युवा यात्री ने अपनी बर्थ के लिए 2,100 रुपये चुकाए हैं और उसने सीट बदलने के बदले टिकट की कीमत का 50% यानी 1,050 रुपये रुपए मांगी.
An Uncle Aunty asked a young guy for his Side Lower Berth in 3AC, but the deal he offered them was so unexpected that I watched the entire negotiation from my Upper Berth. I was travelling in 3AC. I had an Upper Berth, while a young guy across from me had a comfortable Side Lower. After a while, an Uncle Aunty came over and said "Son , you are young, give us your Lower Berth and you can sleep on the Upper Berth."..1/2
— Pooja (@poojaofficial5) October 4, 2026
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय दो पक्षों में बंट गई. कुछ यूजर्स ने बुजुर्ग दंपत्ति की परेशानी को देखते हुए कहा कि बुजुर्ग यात्रियों को लोअर बर्थ की जरूरत ज्यादा होती है, इसलिए युवा यात्री को अपनी हमदर्दी दिखाते हुए सीट बदल लेनी चाहिए थी.
वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि सीट उसकी अपनी आरक्षित बर्थ थी. अगर उसने पहले से टिकट बुक करके अपनी पसंद की बर्थ हासिल की है, तो उसे अपनी सीट किसी दूसरे यात्री को देने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता.
क्या सीट बदलने के बदले पैसे मांगना सही है?
आरक्षित सीट यात्री के टिकट पर निर्धारित होती है. ऐसे में अगर कोई यात्री अपनी मर्जी से सीट बदलना चाहता है, तो वह दूसरे यात्री से सीट बदल सकता है. लेकिन सीट बदलना आपसी सहमति पर डिपेंड करता है.
वहीं, अगर कोई यात्री अपनी सीट बदलने से मना करता है, तो सिर्फ इसलिए उस पर दबाव नहीं बनाया जा सकता कि वह उम्र में छोटा है. इसी तरह, अपनी सीट छोड़ने के बदले पैसे मांगना भी सामान्य सीट एक्सचेंज का हिस्सा नहीं माना जा सकता है.
PAN, पासपोर्ट से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक, अक्टूबर में किस कागज की क्या है फीस?
What's Your Reaction?
Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Comments (0)
User