Train Cancelled: रेलवे के हजारों यात्रियों को झटका, 20 से ज्यादा ट्रेन अचानक रद्द

ज्यादातर नौकरीपेशा लोग रोजाना काम पर जाने के लिए एक सस्ते साधन की तलाश में रहते हैं, जैसे मेट्रो, बस या फिर लोकल ट्रेन. ऐसे में अगर आप भी लोकल ट्रेन से सफर करते हैं तो यह जानकारी आपके काम आने वाली है. मालदा डिवीजन में गंगा नदी के किनारे कटाव होने की वजह से ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, सकरीगली और महाराजपुर के बीच हुए कटाव के कारण साहिबगंज-बरहरवा रूट की 20 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. अगर आप भी इस रूट की लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं तो पहले जान लें कि कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया गया है.

कैंसिल की गई ट्रेनों की देखें लिस्ट

ट्रेन नंबर 13428 साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द

ट्रेन नंबर 63401 साहिबगंज-मालदा टाउन मेमू रद्द

ट्रेन नंबर 63421 अजीमगंज-साहिबगंज मेमू रद्द

ट्रेन नंबर 63405 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू रद्द

ट्रेन नंबर 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू रद्द

ट्रेन नंबर 53483 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर रद्द

ट्रेन नंबर 63074 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू रद्द

ट्रेन नंबर 53487 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंज रद्द

ट्रेन नंबर 63411 साहिबगंज-भागलपुर मेमू रद्द

ट्रेन नंबर 53488 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर रद्द

ट्रेन नंबर 53485 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर रद्द

ट्रेन नंबर 53481 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर रद्द

ट्रेन नंबर 53411 बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर रद्द

ट्रेन नंबर 63422 साहिबगंज-अजीमगंज मेमू रद्द

ट्रेन नंबर 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर रद्द

ट्रेन नंबर 53412 साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर रद्द

ट्रेन नंबर 63412 भागलपुर-साहिबगंज मेमू रद्द

ट्रेन नंबर 63402 मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू रद्द

ट्रेन नंबर 53490 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर रद्द

ट्रेन नंबर 13427 हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द

रोजाना सफर करने वाले ध्यान दें

अगर आप इन ट्रेनों से रोजाना सफर करते हैं तो आप स्टेशन जाने से पहले ही इन ट्रेनों के मौजूदा स्टेटस को जरूर चेक करें और जब तक ये ट्रेनें रद्द हैं तब तक के लिए दूसरे साधनों का सहारा लें. साथ ही ट्रेन रद्द होने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत ऑफिस-कॉलेज जाने वालों को हो. इसलिए घर से निकलने से पहले ही ट्रेन रद्द है या नहीं ये चेक करें और अगर ट्रेन रद्द है तो दूसरे साधनों का सहारा लें.

रद्द ही नहीं, दूसरे रूट से भी चलेंगी ट्रेनें

रेलवे ने कई सारी ट्रेनों को रद्द किया है और इसके साथ ही कई ट्रेनों को दूसरे रास्ते से भी चलाने का फैसला किया है. इसलिए आप केवल कौन सी ट्रेन रद्द है ये चेक न करें, बल्कि इसके साथ ही ये भी चेक करें की कौन-सी ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है.

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, नई योजना से जुड़ेंगी 1 करोड़ महिलाएं, बैंक खाते में आएगा पैसा

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)