टोल पर बंपर छूट, फास्टैग Annual Pass को लेकर सरकार ने बनाए नए नियम

Oct 09, 2026 - 05:21
0 0
टोल पर बंपर छूट, फास्टैग Annual Pass को लेकर सरकार ने बनाए नए नियम

टोल पर फास्टैग के एनुअल पास को लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम बनाए हैं. सरकार ने टोल प्लाजा के पास रहने वाले स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत देने के लिए सालाना लोकल पास और रियायती दरों से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इस नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-व्यावसायिक वाहनों के मालिकों को बेहद कम निश्चित शुल्क पर मासिक या सालाना पास की सुविधा दी जाएगी.

सरकार ने बताया है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम करना, टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना और FASTag के जरिए लोकल पास जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बनाना है. खासकर इससे हर बार टोल देने की परेशानी और खर्च दोनों को कम करने में मदद मिल सकती है.

3000 रुपए में लोकल्स को मिलेगी अनलिमिटिड क्रॉसिंग

सरकार अब नेशनल हाइवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों यानी लोकल्स को करीब 3000 रुपए का सालाना FASTag पास मुहैया कराएगी. बड़ी बात यह है कि इस पास से वह एक साल के भीतर कितनी बार भी यानी अनलिमिटिड क्रॉसिंग कर सकेंगे. अभी जो 3075 रुपए वाला पास है, उसके जरिए आम लोगों को साल में सिर्फ 200 ट्रिप्स ही दी जाती हैं.

यानी अब स्थानीय लोग 3000 रुपए की लिमिट फीस देकर संबंधित टोल प्लाजा से कई बार गुजर सकते हैं. मौजूदा व्यवस्था में ऐसे लोगों के पास आमतौर पर मासिक पास का ऑप्शन रहता है. लेकिन इस नई सालाना सुविधा से बार-बार पास रिन्यू कराने की परेशानी कम हो सकती है.

लोकल वाहन चालकों को क्या होगा फायदा?

सरकार की इस पहल का खास मकसद टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों के लिए बार-बार टोल पेमेंट का आर्थिक बोझ कम करना है. साथ ही FASTag के जरिए पास जारी होने से पूरी प्रक्रिया डिजिटल और ज्यादा आसान बनाने में मदद मिल सकती है. इससे खासतौर पर स्थानीय वाहन चालकों को रोजाना या बार-बार टोल देने के खर्च से राहत मिल सकती है.

इसके अलावा यह सुविधा ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जिन्हें नौकरी, कारोबार या दूसरे जरूरी कामों के लिए रोज उसी टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है.

Pan Card: आज ही करना छोड़ दें ये 3 गलतियां, सीधे लगती है 10000 की पेनाल्टी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User