FASTag में Minimum Balance कितना रखें, क्या अब बदल गए हैं नियम?

Oct 09, 2026 - 05:21
0 0
FASTag में Minimum Balance कितना रखें, क्या अब बदल गए हैं नियम?

अगर आप कार लेकर हाईवे पर सफर करते हैं तो फास्टैग में कितना पैसा रखना चाहिए, ये जानना जरूरी है. कई लोगों को लगता है कि फास्टैग में एक तय रकम का मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य है. लेकिन ऐसा नहीं है.

NHAI ने फास्टैग में मिनिमम बैलेंस यानी थ्रेसहोल्ड अमाउंट की शर्त पहले ही हटा दी थी. अब फास्टैग के लिए कोई एक तय मिनिमम बैलेंस रखने का नियम नहीं है.

फास्टैग में कितना बैलेंस रखना चाहिए?
सीधी बात यह है कि फास्टैग में उतना बैलेंस जरूर रखें, जिससे आपके सफर के दौरान आने वाले टोल का भुगतान आसानी से हो सके. अगर फास्टैग में पैसे नहीं है और खाते में बैलेंस कम या नेगेटिव हो जाता है तो टैग को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है. ऐसे में टोल प्लाजा पर फास्टैग से पेमेंट में परेशानी आ सकती है.

यानी सरकार की तरफ से यह नहीं कहा गया है कि हर कार मालिक को फास्टैग में 100 रुपए, 200 रुपए या कोई दूसरी तय रकम हमेशा रखनी ही होगी. आपको अपनी यात्रा और टोल खर्च के हिसाब से बैलेंस रखना है.

मिनिमम बैलेंस वाला नियम कब बदला था?

फास्टैग को लेकर मिनिमम बैलेंस का नियम नया नहीं है. NHAI ने फरवरी 2021 में फास्टैग वॉलेट में जरूरी थ्रेसहोल्ड अमाउंट की शर्त हटा दी थी. इससे पहले कुछ बैंक सिक्योरिटी डिपॉजिट के अलावा वॉलेट में एक मिनिमम थ्रेसहोल्ड अमाउंट रखने की शर्त लगा रहे थे. इससे कई बार पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद लोगों को परेशानी होती थी.

NHAI ने साफ किया था कि अगर फास्टैग अकाउंट या वॉलेट का बैलेंस निगेटिव नहीं है तो गाड़ी को टोल प्लाजा से गुजरने की अनुमति दी जानी चाहिए.

फास्टैग ब्लैकलिस्ट क्यों हो जाता है?

मिनिमम बैलेंस की कोई फिक्स सरकारी सीमा नहीं है, लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि फास्टैग में पैसे न हों और आप आराम से टोल पार करते रहें. अगर आपके फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस नहीं है तो वो ब्लैकलिस्ट हो सकता है. ऐसे में टोल प्लाजा पर फास्टैग ट्रांजैक्शन रिजैक्ट हो सकता है और आपको दूसरी व्यवस्था से टोल फीस चुकानी पड़ सकती है.

क्या 2026 में फास्टैग के नियम बदले हैं?

फास्टैग से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव जरूर हुए हैं, लेकिन मिनिमम बैलेंस को लेकर कोई नया फिक्स थ्रेसहोल्ड लागू नहीं हुआ है. 2026 में NHAI ने कारों के लिए फास्टैग जारी करने के प्रोसेस में बदलाव किया है. 1 फरवरी 2026 से नए कार, जिप या वैन फास्टैग के लिए KYV के एक्टिवेशन को बंद कर दिया गया.

EPFO ने जारी किया बड़ा अलर्ट, खतरे में है पीएफ खाताधारकों की गाढ़ी कमाई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User