EPFO: आसान भाषा में समझें इन हैंड सैलरी और पीएफ लिमिट का पूरा समीकरण

Oct 09, 2026 - 05:21
0 0
EPFO: आसान भाषा में समझें इन हैंड सैलरी और पीएफ लिमिट का पूरा समीकरण

अगर आपकी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो EPFO की बढ़ी हुई वेतन लिमिट का असर आपकी इन हैंड सैलरी और फ्यूचर की बचत दोनों पर पड़ सकता है. नई व्यवस्था के तहत PF की गणना के लिए वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 किए जाने की बात कही गई है. इसका सीधा असर कर्मचारी और नियोक्ता के PF योगदान पर पड़ सकता है. इसका सीधा असर कर्मचारी और नियोक्ता के PF योगदान पर पड़ सकता है.

हालांकि, आपकी इन हैंड सैलरी वास्तव में कितनी बदलेगी, यह इस बात पर डिपेंड करेगा कि कंपनी आपके सैलरी का स्ट्रक्चर और PF की गणना किस तरह करती है. ऐसे में अगर आप भी यह समझना चाहते हैं कि नई PF लिमिट से आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा और फ्यूचर में पेंशन व बीमा लाभ में क्या बदलाव हो सकता है. आइए समझते हैं इस पूरे गणित को आसान लफ्जों में.

PF योगदान बढ़ने से इन हैंड सैलरी पर क्या असर होगा?

अगर आपका PF योगदान 15,000 की सैलरी लिमिट तक ही तय था, तो आपकी ओर से हर महीने 12% के हिसाब से 1,800 PF जमा था. लेकिन नई 25,000 की लिमिट के हिसाब से यही योगदान बढ़कर 3,000 हो सकता है.

पुराना कर्मचारी योगदान: 12% × 15,000 = 1,800 प्रति माह

नई लिमिट पर योगदान: 12% × 25,000 = 3,000 प्रति माह

अतिरिक्त PF कटौती : 1,200 प्रति माह

सालभर में अतिरिक्त योगदान: 14,400

इसी तरह नियोक्ता की ओर से किया जाने वाला योगदान भी 1,800 से बढ़कर 3,000 तक हो सकता है. हालांकि, कर्मचारी की इन हैंड सैलरी असल में कितनी कम होगी, यह उसकी कंपनी की सैलरी स्ट्रक्चर पर डिपेंड करेगा.

नई PF लिमिट से कितने कर्मचारियों को फायदा होगा?

सैलरी लिमिट को 15,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए किए जाने से ज्यादा कर्मचारियों को EPFO के दायरे में लाने में मदद मिलेगी. इससे करीब 51 लाख अतिरिक्त कर्मचारी अनिवार्य PF कवरेज के दायरे में आ सकते हैं.

दरअसल, EPFO सिर्फ PF बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तहत कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और कर्मचारी जमा से जुड़ी बीमा योजना (EDLI) का फायदा भी मिलता है. इसलिए सैलरी लिमिट बढ़ने का असर इन योजनाओं के लाभ पर भी पड़ सकता है.

टोल पर बंपर छूट, फास्टैग Annual Pass को लेकर सरकार ने बनाए नए नियम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User