सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल से गायब 18 लाख से अधिक आवेदन, आपका नाम भी तो नहीं हटा!

क्या आपका भी पैसा सालों से सहारा इंडिया में फंसा हुआ था? जिस पोर्टल के दोबारा शुरू होने पर आपको उम्मीद जागी कि, जल्दी ही अब ये पैसा वापस मिल जाएगा. लेकिन क्या आपने इसकी स्थिति को जांचा है? यदि नहीं! तो एक बार जरूर चक कर लीजिए क्योंकि हाल ही में एक RTI एक्टिविस्ट ने दावा किया है कि सहारा रिफंड पोर्टल से करीब 18 लाख आवेदन गायब है.

दरअसल RTI एक्टिविस्ट नौशाद अली सूचना के अपने अधिकार के तहत केंद्रीय रदिस्ट्राय ऑफिस से दो बार सूचनाएं मांगी थी. जिसके जरिए ही इस बात का खुलासा हुआ है. कहीं आप भी तो उन 18 लाख लोगों में शामिल नहीं? इस बात को पक्का कर लें.

RTI में क्या आया सामने?
बड़ौत बागपत निवासी RTI एक्टिविस्ट नौशाद अली की पहली RTI 24 अक्टूबर 2025 को और दूसरी 28 जुलाई 2026 को दाखिल की गई थी. केंद्रीय रजिस्ट्रार कार्यालय ने दोनों का जवाब भी दिया, लेकिन आपस में मैच नहीं हुए. नौशाद के पहले जवाब में उन्हें बताया गया कि 10 नवंबर 2025 तक कुल 1,67,96,469 जमाकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया. इनमें से 1,40,45,099 ने डॉक्यूमेंट्स जमा किए.

हालांकि, इनमें से केवल 34,35,874 वैलिड आवेदकों को 17 नवंबर 2025 तक 6,621.85 करोड़ रुपये उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे लौटाए गए. कुल क्लेम की गई रकम 95,732.50 करोड़ रुपये बताई गई.

दूसरे RTI में क्या आया सामने?
तो वहीं, दूसरे जवाब में 28 जुलाई 2026 के जवाब में 3 सितंबर 2026 को बताया गया है कि अब तक 1,49,48,879 जमाकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें से 41,56,693 आवेदनों का वेरिफिकेशन हुआ और इन्हें 9,267.89 करोड़ रुपये दिए गए है. 4 सितम्बर 2026 तक यही राशि बांटी गई.

18 लाख आवेदन गायब
जब नौशाद ने अपने पहले मिले जवाब और दूसरे मिले जवाब को कम्पेयर कर वेरिफाई किया, तो सामने आया कि पहले जवाब में कुल 1,67,96,469 रजिस्ट्रेशन हुए थे, तो वहीं बाद में जो जवाब आया उसमें ये घटकर 1,49,48,879 रह गई. जिसका मतलब है कि 1867590 जमाकर्ता ही गायब हो गए है.

कहां गायब हुए आवेदन?
ये आंकड़े कई सारे सवाल खड़े करते हैं, जैसे कि या तो इन 18 लाख लोगों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए गए हैं. या फिर ये आंकड़े गलत सामने आए हैं. मामला जो भी हो लेकिन नुकसान तो उन आवेदकों का है जिनका आवेदन नहीं मिल रहा है. यदि आपने भी रिफंड के लिए प्रोसेस किया है तो एक बार अपने आवेदन जरूर वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें.

ये भी पढ़ें: बाइक खड़ी थी फिर भी कट गया चालान? जानें कैसे कर सकते हैं शिकायत

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)