PPF मैच्योरिटी पर बैंक या डाकघर नहीं गए तो क्या होगा? जान लें नियम

अगर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में लंबे समय के पैसा जमा किया है, तो मैच्योरिटी के बाद खाते को लेकर कुछ जरूरी नियम जानना बेहद जरूरी है. आमतौर पोर PPF खाते की की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है. अवधि पूरी होने के बाद आप अपनी जमा रकम और उस पर मिलने वाला ब्याज निकाल सकते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि अगर मैच्योरिटी के बाद आपने तुरंत पैसे नहीं निकाले या खाते को लेकर कोई फैसला नहीं लिया, तो क्या होगा?

दरअसल, PPF की मैच्योरिटी की गणना खाता खोलने की तारीख से सीधे 15 साल के आधार पर नहीं होती, बल्कि उस वित्तीय वर्ष के अंत से होती है, जिसमें खाता खोला गया था. ऐसे में मैच्योरिटी के बाद आपके पास खाते को लेकर कई तरह के ऑप्शन मौजूद रहते हैं.

PPF की मैच्योरिटी कब होती है?

PPF खाते की अवधि 15 साल होती है, लेकिन इसकी गणना वित्तीय वर्ष के आधार पर की जाती है. उदाहरण के तौर पर अगर आपने नवंबर 2011 में PPF खाता खोला है, तो यह वित्तीय वर्ष 2011-12 में आएगा. वहीं, ऐसे खाते की 15 साल की अवधि 31 मार्च 2012 से गिनी जाएगी. ऐसे में आपका PPF खाता 1 अप्रैल 2027 को मैच्योर होगा. लेकिन अगर मैच्योरिटी के बाद आप तुरंत बैंक या डाकघर जाकर पैसे नहीं निकालते हैं, तो खाते को लेकर कुछ जरूरी नियम समझना बेहद जरूरी है.

मैच्योरिटी के बाद पैसा नहीं निकाला तो क्या होगा?

PPF की 15 साल की अवधि पूरी होने के बाद पैसा निकलना जरूरी नहीं है. अगर आपने PPF की अवधि पूरी होने के बाद तुरंत पैसा नहीं निकाला, तो आपका पैसा अपने आप खत्म या जब्त नहीं होगा और आपके खाते में जमा रकम पर ब्याज मिलता रहता है.

हालांकि, मैच्योरिटी के बाद खाते में आगे निवेश जारी रखने के लिए तय नियमों का पालन करना जरूरी है. अगर आप योगदान के साथ PPF जारी रखना चाहते हैं, तो मैच्योरिटी की तारीख से एक साल के अंदर जरूरी फॉर्म जमा करना होगा.

क्या मैच्योरिटी के बाद PPF में पैसा जमा कर सकते हैं?

अगर आप मैच्योरिटी के बाद भी PPF खाते में नई रकम जमा करके निवेश जारी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको समय पर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यानी आपको मैच्योरिटी की तारीख से एक साल के अंदर फॉर्म 4 जमा करना पड़ेगा. इसके बाद आपके खाते को 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है. यह सुविधा एक बार लेने के बाद भी खत्म नहीं होती, बल्कि नियमों के मुताबिक आगे भी 5 साल की अवधि के लिए खाते को बढ़ा सकते हैं.

Train Cancelled: रेलवे ने अचानक रद्द कर दी 20 से ज्यादा ट्रेनें, एक्सप्रेस भी शामिल

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)