कम बिजली बिल वाले घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही या पैसे की बर्बादी?

Oct 07, 2026 - 03:37
0 0
कम बिजली बिल वाले घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही या पैसे की बर्बादी?

अगर आप सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं और आपके घर का बिजली बिल भी कम आता है तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. अगर आपको अपने घर की छत पर 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगवाना है तो क्या आप जानते हैं कि कम बिजली बिल वाले घर के लिए 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही है भी या नहीं?

सबसे जरूरी बात ये है कि अगर आपके घर में बिजली की खपत ज्यादा नहीं है. बिल भी काफी ज्यादा नहीं आता है और आगे इसके बढ़ने की भी कोई संभावना नहीं है तो ऐसी स्थिति में अपने घर की जरूरत से ज्यादा बड़ा सिस्टम लगवाना फायदेमंद साबित नहीं होगा. इसके पीछे कई कारण भी हैं.

खपत के हिसाब से पैनल लगवाना फायदेमंद

अगर आपके घर में 100 से 150 यूनिट से भी कम बिजली हर महीने खर्च होती है तो आपके घर के लिए 3 किलोवाट वाला सिस्टम फायदेमंद नहीं होगा. क्योंकि 3 किलोवाट वाला सिस्टम काफी ज्यादा बिजली जनरेट कर सकता है तो अगर 100 से 150 यूनिट से भी कम बिजली खर्च हो रही है तो आपके घर के लिए 1 किलोवाट वाला सिस्टम फायदेमंह होगा. 3 किलोवाट वाला सिस्टम महीने में लगभग 300 से 450 यूनिट बिजली जनरेट करता है तो ऐसी स्थिति में ये आपके घर के लिए काफी बड़ा साबित हो सकता है.

खर्च पर भी पड़ेगा असर

अहम बात ये है कि बिजली खपत के साथ ही खर्च का भी ध्यान देना जरूरी है कि कितने किलोवाट का सिस्टम लगवाने पर आपके कितनी पैसे खर्च होंगे. अगर बिजली का इस्तेमाल ही कम होता है और 3 किलोवाट वाला सिस्टम लगवाते हैं तो इसे लगवाने में शुरुआती खर्च लगभग 1.4 लाख से 2 लाख रुपये तक आ सकता है. ऐसे में जरूरत से बड़ा सिस्टम लगवाने पर जो खर्च आएगा उसकी लागत की भरपाई होने में काफी समय लग सकता है.

कब लगवाएं 3 किलोवाट का सिस्टम?

अगर आपके घर में हर महीने 300 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च होती है तो आपके घर के लिए 3 किलोवाट वाला सिस्टम फायदेमंद होगा. वहीं अगर आपको लगता है कि आने वाले समय में बिजली से चलने वाले उपकरणों की संख्या बढ़ेगी तो आप उस हिसाब से सोलर पैनल लगवा सकते हैं. यानी मतलब साफ है कि अगर बिजली बिल कम आता है और आपके घर में बिजली की खपत भी कम है तो आपके घर के लिए 3 किलोवाट वाला सिस्टम फायदेमंद नहीं होगा.

हरिद्वार के लिए नई ट्रेनों का ऐलान, किन शहरों को जोड़ेंगी? समझें टाइम टेबल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User