हरिद्वार के लिए नई ट्रेनों का ऐलान, किन शहरों को जोड़ेंगी? समझें टाइम टेबल

अगर आप भी हरिद्वार जाने की सोच रहे हैं या फिर एक-दो महीने में हरिद्वार जाते रहते हैं तो आपके लिए एक खास जानकारी है. रेलवे ने हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए एक नहीं, बल्कि तीन नई रेल सेवाओं को मंजूरी दे दी है.

सबसे खास बात तो ये है कि इन ट्रेनों के संचालन से हरिद्वार की कनेक्टिविटी कई शहरों से बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है.ये बात तो सभी जानते हैं कि देश के कोने-कोने से हरिद्वार घूमने लोग आते हैं. आइए अब जानते हैं कि रेलवे ने कौन-कौन सी ट्रेनों को मंजूरी दी है और ये ट्रेनें किन शहरों को जोड़ेंगी?

कब से चलाई जाएंगी नई ट्रेनें?

अहम सवाल यही है कि इन ट्रेनों का संचालन कब से होगा तो फिलहाल रेलवे ने इन तीनों ट्रेनों को मंजूरी दी है. लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि कब से इन ट्रेनों को चलाया जाने वाला है.

AC ट्रेनों का किराया कितना होगा?

रेलवे ने हरिद्वार वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस को चलाने का फैसला किया है. अब ये एसी एक्सप्रेस ट्रेनें हैं तो इसका फायदा यात्रियों को होगा, जिन्हें एसी में सफर करना पसंद है.

फिलहाल इन ट्रेनों का किराया कितना होगा और बुकिंग कब से शुरू होगी ये जानकारी सामने नहीं आई है तो अभी यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

कौन-कौन सी ट्रेनों को मिली मंजूरी?

जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने तीन नई रेल सेवाओं को मंजूरी दी है, लेकिन इसमें एक मौजूदा गरीब रथ एक्सप्रेस जो पहले से चल रही है, उसका रूट अब बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा रेलवे ने नई दो एक्सप्रेस सेवाओं को मंजूरी दी है.

कौन-सी नई ट्रेन को मिली मंजूरी?

बता दें कि ट्रेन नंबर 14326/14325 हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस को भी मंजूरी मिली है. इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से हरिद्वार से गुजरात के वेरावल के लिए सीधा रेल कनेक्शन मिलेगा.

इस ट्रेन को भी मिली मंजूरी

इनके अलावा ट्रेन नंबर 14328/14327 हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस को भी मंजूरी मिली है. इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से हरिद्वार को द्वारका (ओखा) के लिए रेल कनेक्शन मिलेगा.

इस ट्रेन को हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा

रेल मंत्रालय ने ट्रेन नंबर 12215/12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस को हरिद्वार तक चलाने की मंजूरी दी है. ये ट्रेन पहले से ही मुंबई से दिल्ली के बीच चल रही थी, लेकिन अब इसके रूट को हरिद्वार तक बढ़ा दिया है.

किन शहरों को जोड़ेंगी?

सबसे खास बात तो यही है कि इन ट्रेनों की वजह से हरिद्वार की कनेक्टिविटी कई शहरों से बेहतर होगी. अब हरिद्वार की कनेक्टिविटी मुंबई, द्वारका और सोमनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगी.

नवंबर से बढ़कर आएंगे बिजली बिल, जनता से होगी 5420 करोड़ की वसूली

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)