Pan Card: आज ही करना छोड़ दें ये 3 गलतियां, सीधे लगती है 10000 की पेनाल्टी

अगर आप या आपके घर में कोई 18 साल का है या उससे ज्यादा का है तो उसे कुछ जरूरी दस्तावेजों को बनवा लेना चाहिए, जो कई जगह इस्तेमाल किए जाते हैं. इन दस्तावेजों में सबसे जरूरी एक पैन कार्ड भी है, जिसका इस्तेमाल कई जगहों पर पड़ता है. चाहे बैंकिंग से जुड़ा कोई काम हो या फिर बड़े लेन-देन के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत पडती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैन कार्ड से जुड़ी कुछ गलतियों की वजह से आप परेशानी में भी आ सकते हैं? अगर नहीं, तो आज ही पैन कार्ड से जुड़ी इन तीन बड़ी गलतियों के बारे में जान लीजिए.

बता दें कि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272B के तहत PAN से जुड़े इन नियमों का पालन नहीं करने पर आपके खिलाफ 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगया जा सकता है.

गलत पैन नंबर देना भी पड़ेगा भारी

अगर आप किसी जरूरी वित्तीय लेन-देन के समय पैन से जुड़ी जानकारी गलत जानकारी भरना भारी पड़ सकता है. अगर आपने किसी वित्तीय संस्थान या बैंक में गलत नंबर दे दिया तो ऐसा करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. बड़ी बात तो ये है कि केवल जानबूझकर गलत नंबर देने पर ही कार्रवाई नहीं की जाती, बल्कि अगर गलती से भी गलत पैन की जानकारी देने पर भी आयकर विभाग की तरफ से आपके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. इस तरह के केस में भी धारा 272B के तहत 10 हजार का जुर्माना लग सकता है.

वित्तीय कामों में PAN देना जरूरी

इनके अलावा कुछ वित्तीय कामों के दौरान पैन कार्ड देना जरूरी होता है. ध्यान रखें, आयकर विभाग ने लगभग 20 काम ऐसे तय किए हुए हैं, जहां पर पैन से जुड़ी जानकारी देना जरूरी है. अगर कोई व्यक्ति किसी जरूरी काम के लिए पैन देने से इनकार करता है तो ऐसी स्थिति में भी 10 हजार का जु्र्माना हो सकता है.

क्या आपके पास एक से ज्यादा पैन कार्ड हैं?

आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक, अगर आपके या किसी भी व्यक्ति के पास एक से ज्यादा पैन कार्ड एक्टिव पाए जाते हैं तो उसपर जुर्माना लग सकता है, क्योंकि हर व्यक्ति के पास केवल एक ही पैन कार्ड होना चाहिए. कई बार लोग गलती से भी दो एक्टिव पैन कार्ड लेकर घूमते हैं और उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि ऐसा करना कितना गलत है.

सबसे खास बात तो ये है कि PAN 2.0 सिस्टम के आने के बाद से डुप्लिकेट पैन कार्ड की पहचान करना पहले के मुताबिक आसान हो गया है. ध्यान रखें, पैन कार्ड से जुड़े नियमों का पालन करें, ताकि आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो. इसके अलावा पैन कार्ड को आधार से लिंक करना भी अनिवार्य है, इस बात का भी पूरा ध्यान रखें.

EPFO ने जारी किया बड़ा अलर्ट, खतरे में है पीएफ खाताधारकों की गाढ़ी कमाई

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)