आज से बदल गए दिल्ली में फ्री बस यात्रा के नियम, अब पिंक सहेली कार्ड जरूरी

दिल्ली में बस से सफर करने वाली महिलाओं के लिए जल्द ही यात्रा का तरीका बदलने वाला है. जिस पिंक टिकट के जरिए अब तक मुफ्त बस यात्रा का फायदा मिलता था, वह जल्द ही अतीत की बात बन सकता है. लेकिन सवाल यह है कि अब फ्री बस यात्रा के लिए महिलाओं को क्या दिखाना होगा?

सरकार एक नए सिस्टम की ओर बढ़ रही है, जिसमें पिंक सहेली स्मीर्ट कार्ड अहम भूमिका निभाएगा. यानी आने वाले समय में महिलाओं को फ्री बस यात्रा का लाभ लेने के लिए स्मार्ट कार्ड की जरूरत पड़ सकती है.

पिंक टिकट की जगह समार्ट कार्ड का इस्तेमाल

दिल्ली परिवहन विभाग लंबे समय से पेपर टिकट की व्यवस्था को स्मार्ट कार्ड सिस्टम में बदलने की तैयारी कर रहा है. अब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा में पिंक सहेली स्मीर्ट कार्ड जरूरी किया जा सकता है.

परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, बड़ी संख्या में कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं. सरकार के अनुसार अब तक करीब 19 लाख पिंक सहेली स्मीर्ट कार्ड बांटे जा चुके हैं.

कुछ दिनों तक चलेगा जागरूकता अभियान

नई व्यवस्था लागू होने के बाद भी यात्रियों को अचानक परेशानी न हो, इसके लिए सरकार जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी में है. अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दिनों तक महिलाओं को कार्ड बनवाने और उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी जाएगी. इस दौरान महिलाओं को पिंक सहेली स्मीर्ट कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि पेपर टिकट से स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था में बदलाव आसानी से हो सके.

कौन बनवा सकता है पिंक सहेली स्मीर्ट कार्ड

पिंक सहेली स्मीर्ट कार्ड दिल्ली की महिला और ट्रांसजेंडर निवासी, जिनकी उम्र 5 साल या उससे अधिक है, बनवा सकते हैं. कार्ड जारी कराने के लिए आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर जैसी जानकारी की जरूरत होती है.

पहला कार्ड बिना किसी शुल्क के जारी किया जाता है. अगर कार्ड खो जाए या खराब हो जाए तो नया कार्ड बनवाने के लिए 59 रुपये शुल्क देना होगा. कार्ड की वैधता जारी होने की तारीख से 5 साल रखी गई है.

50 केंद्रों पर मिल रहे हैं कार्ड

दिल्ली सरकार ने पिंक सहेली स्मीर्ट कार्ड जारी करने के लिए शहर में करीब 50 अधिकृत केंद्र बनाए हैं. सरकार का लक्ष्य पेपर टिकट की जगह डिजिटल कार्ड व्यवस्था को बढ़ावा देना है.

इस बदलाव के बाद मुफ्त बस यात्रा के लिए महिलाओं को हर बार पेपर टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी. समार्ट कार्ड आधारित व्यवस्था से यात्रा का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से दर्ज किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से बदली FD की ब्याज दर? जानें एक लाख पर कौनसा बैंक दे रहा ज्यादा रिटर्न

यह भी देखें-

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)