छोटी छत पर कौनसा सोलर पैनल लगाएं? किलोवाट से लेकर बिजली तक समझें पूरा हिसाब

आजकल लोग अपने घर के बिजली के खर्च को कम करने के लिए अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं. अगर आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना तो चाहते हैं, लेकिन आपके घर की छत बड़ी न होने की वजह से नहीं लगवा पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसे में अब जानते हैं कि अगर छत पर जगह कम है तो कौन सा सोलर पैनल लगवाएं और कितनी जगह पर कौन सा सोलर पैनल लग सकता है.

सबसे जरूरी बात ये है कि सोलर सिस्टम लगवाने से पहले कुछ चीजों को देखना जरूरी है. अगर आपके पास लगभग 200 से 300 वर्ग फुट की जगह है तो आप ऐसी जगह पर 2 से 3 किलोवाट वाला सिस्टम लगवा सकते हैं. लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि अगर

कौन-सा सोलर पैनल लगवाना है बेहतर?

अगर आपके घर की छत पर जगह ज्यादा नहीं है तो आप एक ऐसा पैनल चुनें, जो कम जगह में ज्यादा बिजली जनरेट करने की क्षमता रखता हो. इसके लिए आप मोनोक्रिस्टलाइन यानी Mono PERC और TOPCon यानी N-Type तकनीक वाले सोलर पैनल लगवा सकते हैं. मोनोक्रिस्टलाइन पैनल बेहतर बिजली जनरेट करने के लिए उपयोग किए जा सकते हैं.

TOPCon पैनल भी है एक ऑप्शन

छोटी छत के लिए आपके पास TOPCon यानी N-Type पैनल ऑप्शन भी है. इनकी क्षमता की बात करें तो ये 540W से 650W तक की क्षमता में आते हैं.

पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल लगवा सकते हैं?

अगर छत पर जगह की कमी है तो पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल लगवाना सही नहीं होगा, क्योंकि इनका साइज भी बड़ा होता है और ये पुरानी तकनीक वाले पैनल हैं. अगर जगह की कमी नहीं है, तब पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल लगवाया जा सकता है, लेकिन कम जगह है और ज्यादा क्षमता वाला पैनल चाहिए तो पॉलिक्रिस्टलाइन पैनल आपके लिए सही नहीं होगा.

कुछ चीजों का ध्यान रखें

छोटी छत होने पर अगर सोलर पैनल लगवाना है तो आप पहले कुछ चीजों को जरूर देखें, जैसे आपको कितने किलोवाट के पैनल की जरूरत है और वहीं आपके घर की छत पर जगह कितनी है. साथ ही ये भी देखें कि कौन सी तकनीक का सोलर पैनल लगवाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इसलिए ऐसे पैनल ही चुनें जो जगह कम होने पर भी बेहतर बिजली जनरेट कर सके.

सीनियर सिटिजन्स के लिए खुशखबरी, 12 और 13 अक्टूबर को लगेगी पेंशन अदालत

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)