ट्रेन में आधार कार्ड भूल गए? मोबाइल में डिजिटल आधार आएगा काम, जानें तरीका
Sep 22, 2026 - 06:19
0 0
ट्रेन में आधार कार्ड भूल गए? मोबाइल में डिजिटल आधार आएगा काम, जानें तरीका
अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं और जल्दबाजी में अपना फिजिकल आधार कार्ड घर पर भूल गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे मामले में आप अपने मोबाईल में मौजूद डिजिटल आधार का इस्तेमाल कर अपनी पहचान साबित कर सकते हैं. इसके लिए आप mAadhaar या DigiLocker में मौजूद डिजिटल डॉक्युमेंट TTE को दिखा सकते हैं. आइए जानते हैं कि जरूरत पड़ने पर डिजिटल आधार कैसे दिखा सकते हैं.
मोबाइल में डिजिटल आधार कैसे दिखाएं?
अपने मोबाइल में आधिकारिक mAadhaar ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद जरूरी जानकारी के साथ ऐप में लॉगइन करके अपना डिजिटल आधार प्रोफाइल एक्सेस करें. जरूरत पड़ने पर आप ऐप में मौजूद आधार की जानकारी और QR कोड को पहचान के तौर पर TTE दिखा सकते हैं. mAadhaar की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप अपने परिवार के सदस्यों के आधार की जानकारी भी सेव कर सकते हैं. इसलिए सफर करने से पहले ऐप में आधार की जानकारी उपलब्ध है या नहीं यह जरूर जांच लें.
ट्रेन टिकट पर गलत Age डाल दी? सफर के दौरान TTE मांग सकता है ज्यादा पैसे?
🚆 ट्रेन में आधार कार्ड घर भूल गए? मोबाइल में डिजिटल आधार ऐसे आएगा काम 📱 सफर से पहले जरूर करें ये काम! ओरिजनल आधार न हो तो डिजिटल कॉपी रखें तैयार #indianrailways #Aadhaar #TravelTips #TrainRules https://t.co/sM2LHACNWe
— Indian Railway भारतीय रेल (News Update) (@Indianrailgadi) September 19, 2026
अगर आपके फोन में DigiLocker ऐप मौजूद है, तो आप इसके जरिए भी डिजिटल आधार दिखा सकते हैं. इसके लिए DigiLocker खोलें और अपने अकाउंट में लॉग इन करें. इसके बाद Issued Documents सेक्शन में जाएं और वहां मौजूद वेरिफाइड आधार डॉक्यूमेंट को एक्सेस करें. इसे भी आप जरूरत पड़ने पर TTE को दिखा सकते हैं.
ट्रेन में फोटो आईडी रखना क्यों है जरूरी?
ट्रेन में सफर के दौरान आपको अपनी पहचान साबित करने के लिए वैध फोटो आईडी साथ रखना जरूरी होता है. टिकट ऑनलाइन बुक किया गया हो या रेलवे काउंटर से लिया गया हो, टिकट चेक करते समय TTE आपसे पहचान पत्र मांग सकता है. आधार के अलावा वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट समेत अन्य जरूरी डॉक्युमेंट्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
आईडी प्रूफ नहीं दिखाने पर क्या होगा?
अगर आप टिकट के साथ मांगे जाने पर वैध पहचान पत्र पेश नहीं कर पाते हैं, तो रेलवे के नियमों के तहत आप पर कार्रवाई की जा सकती है. खासकर ऐसे मामलों में आपसे निर्धारित किराया और नियमों के मुताबिक जुर्माना भी वसूला जा सकता है. इसलिए ट्रेन में सफर करने से पहले टिकट के साथ अपना वैध आईडी प्रूफ जरूर रखें या अपने मोबाइल में डिजिटल आधार रखें.
Solar Panel: 1 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाने का खर्च कितना है, कब तक वसूल होते हैं पैसे?
What's Your Reaction?
Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Comments (0)
User